Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Nautapa 2024: इस नौतपा पर सूर्यदेव को अर्पित करें ये 5 चीजें, सूरज के समान चमकेगा भाग्य
Nautapa 2024: नौतपा शुरू हो चुका है। इन 9 दिनों के दौरान सूर्य का प्रकाश सबसे तेज होगा। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि में नौतपा का बहुत अधिक महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नौतपा का प्रारंभ 25 मई से हुआ और समापन 2 जून को होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार 25 मई को सुबह 3:16 पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं।
ऐसी मान्यता है कि सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं उतने दिन प्रचंड गर्मी पड़ती है। साथ ही इस अवधि में सूरज धरती के और भी करीब आ जाता है, जिस धरती का तापमान और बढ़ जाता है। नौतपा से आशय सूर्य का नौ दिनों तक अपने सबसे अधिक ताप में होना है। यानी इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है।

चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं, जो शीतलता का कारक है। परंतु इस समय में ये सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि नौतपा के दौरान सूर्य देव को किन चीजों का अर्घ्य देना चाहिए यानि अर्पित करनी चाहिए जिससे कुंडली में सूर्य देव मजबूत स्थिति में आएंगे।
नौतपा में सूर्य देव को ये 5 चीजें अर्पित करें
1. नारियल पानी
अगर नौतपे में सूर्य देव को नारियल का पानी चढ़ाया जाए तो कुंडली में मौजूद ग्रह दोष का प्रभाव कम होने लगता है। इसके अलावा व्यापार में तरक्की होती है। जातक को मान सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं आती है।
2. काले तिल
नौतपे में सूर्य देव को काले तिल अर्पित किए जाएं, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है और अकाल मृत्यु का योग टल सकता है। इस दौरान सूर्य देव को काले तिल जरूर अर्पित करें।
3. जौ
ज्योतिष में बताया गया है कि नौतपे के दौरान सूर्य देव को जौ अर्पित किया जाए तो कुंडली में कमजोर सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है और लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगते हैं।
4. गुड़
जो व्यक्ति रोग दोष से पीड़ित हैं और जो चाहते हैं कि उन्हें दुख दरिद्रता से मुक्ति मिले, इसके साथ ही घर में सुख समृद्धि का आगमन हो तो नौतपा के दौरान उन्हें सूर्य देव को गुड़ अर्पित करना चाहिए।
5. केसर और दूध
नौतपा के दौरान जो व्यक्ति सूर्य देव को केसर और दूध अर्पित करता है उसके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है और उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
