Latest Updates
-
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश
Navratri 2023: घोड़े पर मां दुर्गा का आना देता है ये अशुभ संकेत
हर साल नवरात्रि में मां दुर्गा पूरे नौ दिनों के लिए धरती पर आती हैं और माता के भक्त इस दौरान पूरे विधि विधान से उनके नौ रूपों की पूजा करते हैं। वैसे तो माता का वाहन सिंह है लेकिन नवरात्रि में मां भगवती अलग अलग वाहन पर सवार होकर आती है।
देवी मां के कुल चार वाहन है हाथी, घोड़ा, नौका और डोली। ऐसी मान्यता है कि इन सभी सवारियों पर माता का बैठकर आना कई शुभ अशुभ संकेत देता है। प्रत्येक वर्ष देवी मां तिथि के अनुसार वाहन पर बैठकर आती हैं।

इस लेख में हम आपको घोड़े के विषय में बताएंगे। जी हां घोड़े पर माता की सवारी का अपना एक अलग ही महत्व और अर्थ होता है। तो आइए जानते हैं।
इस दिन आती हैं मां दुर्गा घोड़े पर
जानकारों के अनुसार यदि नवरात्रि शनिवार या मंगलवार के दिन शुरू होती है तो माता घोड़े पर बैठकर आती है। शास्त्रों के अनुसार देवी मां के आने और जाने की सवारी ही यह तय करती है कि पूरा साल कैसा रहेगा।
युद्ध का प्रतीक घोड़ा
घोड़े को युद्ध का प्रतीक माना गया है ऐसे में जिस वर्ष माता घोड़े पर आती हैं उस साल दुख, दरिद्रता, महामारी, प्राकृतिक आपदा आदि का भय बना रहता है। शास्त्रों के अनुसार देवी मां का घोड़े पर आना और जाना दोनों ही अशुभ माना गया है। वहीं माता का हाथी पर आगमन बेहद शुभ होता है। कहतें हैं हाथी पर देवी मां के आने से अच्छी वर्षा होती है और चारों ओर शांति बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
