Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Navratri 2023 Shuru Hone Se Pehle Kya Kare: शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले जरूर निपटा लें ये 6 जरूरी काम
Navratri Se Pehle Kar Le Ye Kaam: इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस पर्व में भक्त पूरी श्रद्धा के साथ नौ दिन तक मां दुर्गा की सेवा करते हैं।
नवरात्रि के उत्सव को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पर्व की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। आइये आप भी जान लें कि नवरात्रि शुरू होने से पहले कौन कौन से काम पूरे कर लेने चाहिए।

1. घर की साफ़ सफाई
माता के भक्त नवरात्रि का इन्तजार बेसब्री के साथ करते हैं। देवी पर्व शुरू होने से पहले आप घर की अच्छे से सफाई करें। पूजा घर से लेकर हर कोने की सफाई करें। स्वच्छ जगह पर ही मां निवास करती हैं
2. घर को शुद्ध करें
साफ सफाई के पश्चात घर को पवित्र करना भी जरूरी है। सफाई अभियान समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें।

3. तामसिक भोजन करें दूर
यदि आपके घर में लहसुन प्याज और फ्रिज में नॉनवेज रखा है तो सफाई करने से पहले इन्हें हटा लें। नवरात्रि के समय में तामसिक सामग्री घर में न रहे तो बेहतर है।
4. हेयर कटिंग
नवरात्रि के समय में बाल-नाख़ून काटना और दाढ़ी-मूंछ बनवाना वर्जित माना जाता है इसलिए ये बेहतर होगा कि आप शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले ये काम कर लें।
5. दरवाजे पर स्वस्तिक चिन्ह
नवरात्रि के शुभारंभ से पहले अपने घर के दरवाजे पर मां दुर्गा के स्वागत के लिए स्वस्तिक जरूर बना लें। आप घर के मुख्य द्वार पर ये चिन्ह बनाएं।

6. व्रत का सामान
यदि आप नवरात्रि का व्रत पूरे नौ दिन रख रहे हैं तो इससे जुड़ी खरीदारी पहले ही कर लें। आप कुट्टू का आटा, समा के चावल, सेंधा नमक, साबूदाना, आलू, मूंगफली आदि पहले ही खरीद लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
