Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Navratri me Baal Kaat Sakte Hai Ya Nahi: चैत्र नवरात्रि पर बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Chaitra Navratri Par Hair Cut: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास होता है। चैत्र नवरात्र का पर्व माँ दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान माता दुर्गा भवानी के नौ रूपों की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। सनातन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण नवरात्रि को माना गया है। यह देवी उपासक के लिए बहुत खास होता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
यह पर्व पूरे देश भर में बड़ी ही धूमधाम तथा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इस पावन पर्व में लोग माँ दुर्गा के आशीर्वाद के लिए विधि विधान से व्रत रखते हैं। उनके नौ अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो उपासक इस व्रत को सही नियम से रखते हैं तो माँ दुर्गा का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। साथ ही जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नवरात्रि के नौ दिन कुछ नियमों का पालन करने और कुछ काम को करने की मनाही भी है। आइये जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के दौरान बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।

चैत्र नवरात्रि 2024 की तिथि (Chaitra Navratri 2024 Date)
इस वर्ष नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल दिन मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। प्रथम दिन कलश स्थापना की जाती है और साथ ही इस दिन माता शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। नवरात्रि का समापन 17 अप्रैल को राम नवमी के साथ होगा।
चैत्र नवरात्रि के दौरान बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut during Chaitra Navratri)
जानकारों की मानें तो चैत्र नवरात्रि के पावन नौ दिन पर बाल कटवाने से दुर्गा माता रुष्ट हो सकती हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक़ किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से जुड़े अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटना शुभ नहीं माना जाता है।

इस बात का जिक्र महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ अवसर पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। भलाई इसी में है कि चैत्र नवरात्रि के नौ दिन बाल ना कटवाएं। आप किसी भी पवित्र तिथि से पहले ही बाल कटवा लें। आप नवरात्रि से पूर्व ही बाल और नाख़ून काटने का काम कर लें ताकि आपको देवी दुर्गा को समर्पित पावन नौ दिन पर बाल कटवाना ना पड़े। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ दुर्गा मैया की पूजा करें ताकि घर और जीवन में शुभता व खुशहाली बनी रहे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
नवरात्रि में बाल कटवाना वर्जित माना गया है.
जानकारों की मानें तो नवरात्रि के समय में वैक्सिंग का काम नहीं करना चाहिए. आप चाहे तो नवरात्रि से पहले ये कर लें या फिर नवरात्रि के नौ दिन समाप्त होने के बाद करा लें.
नहीं, नवरात्रि के समय में दाढ़ी काटने की मनाही है.
नवरात्रि के समय में शेविंग करना या फिर दाढ़ी को ट्रिम करना दोनों ही वर्जित माने जाते हैं.
नवरात्रि में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है इसलिए नवरात्रि के नौ दिन शेविंग नहीं करनी चाहिए.



Click it and Unblock the Notifications
