Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Navratri me Baal Nakhun Kaat Sakte Hai Ya Nahi: क्या शारदीय नवरात्रि के दौरान बाल-नाख़ून काट सकते हैं?
Shardiya Navratri Par Hair Cut: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो देवी दुर्गा की उपासना के लिए समर्पित है। यह त्योहार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है, जो आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में आता है। नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जिसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री शामिल हैं।
इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं, और माता के लिए विशेष अनुष्ठान करते हैं। नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, और दसवें दिन विजयादशमी या दशहरा के रूप में रावण पर भगवान राम की विजय का उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व आत्मशुद्धि, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मकता और शक्ति का संचार करता है।

नवरात्रि के नौ दिन कुछ नियमों का पालन किया जाता। कुछ कार्यों की सख्त मनाही भी होती है। आइये जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि के दौरान बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।
शारदीय नवरात्रि 2024 की तिथि (Shardiya Navratri 2024 Date)
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से प्रारंभ होगा। प्रथम दिन कलश स्थापना की जाती है और साथ ही इस दिन माता शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर शनिवार के दिन होगा।
शारदीय नवरात्रि के दौरान बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut during Shardiya Navratri)
ऐसा मानना है कि शारदीय नवरात्रि के पावन नौ दिन पर बाल कटवाने से दुर्गा माता रुष्ट हो सकती हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक़ किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से जुड़े अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटने की क्रिया को शुभ नहीं माना जाता है।
इस बात का जिक्र महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ अवसर पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। ऐसे में आप शारदीय नवरात्रि के नौ दिन बाल और नाख़ून ना कटवाएं। ऐसा दुर्गा मां के सम्मान में किया जाता है। नवरात्रि में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ दुर्गा मैया की पूजा करें ताकि घर और जीवन में शुभता व खुशहाली बनी रहे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











