Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
Navratri Puja Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि पूजा के बाद उगे हुए जौ का क्या करें?
Navratri Puja Jau Ka Kya Kare: मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि अब खत्म होने को है। महानवमी के साथ ही इस भव्य त्यौहार का समापन होता है। नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के साथ ही होती है।
कई लोग घर में सुख समृद्धि लाने के लिए नवरात्रि के पहले दिन से जौ उगाते हैं। जौ के साथ साथ घर में समृद्धि में भी वृद्धि होती है। नवरात्रि के आखिरी दिन पूजा घर से कलश के साथ साथ जौ को भी हटाया जाता है। जानते हैं नवरात्रि के बाद इस जौ का क्या करना चाहिए -

क्यों उगाए जाते हैं जौ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि का निर्माण किया था तब 'जौ' ही सबसे पहले विकसित होने वाली फसल थी। इसलिए अधिकतर पूजा पाठ के कर्मकांडों में जौ को शामिल किया जाता है। तभी नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के समक्ष जौ को बोया जाता है।
आखिरी दिन तक उगे हुए ज्वार देते हैं ये संकेत?

अगर आपका जौ ऊपर से हरा और नीचे से सफेद है तो यह एक शुभ संकेत है। माना जाता है कि आने वाला समय बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं अगर नौ दिनों के बाद भी जौ ना उगे या बहुत छोटी लम्बाई का उगे तो यह इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में कोई संकट या समस्याएं आने वाली है।
नवरात्रि पूजा के बाद जौ का क्या करें?
नवरात्रि के समापन के बाद उगे हुए जौ के कुछ पत्ते को घर के पूजा स्थल में रख दें।
इसके साथ ही उगे हुए कुछ जौ को घर के धन रखने के स्थान पर और अपने पर्स में भी रखें। इससे आर्थिक समस्याओं का निपटारा होता है। बचे हुए जौ को किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
