Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Neem Karoli Baba: बरसात में नीम करोली बाबा के धाम जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती है आफत
Kainchi Dham Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के भक्त देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। नीम करौली बाबा को बजरंग बलि का अवतार माना जाता है। उनके आश्चर्यजनक चम्तकारों के चर्चे पूरी दुनिया में हैं। नीम करोली बाबा का धाम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मानसून के मौसम में बाबा के भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है, क्योंकि बरसात में पहाड़ों की हरियाली और मंदिर का दिव्य वातावरण अलग ही आनंद देता है।
लेकिन बारिश के मौसम में यहां की यात्रा के लिए थोड़ी तैयारी और सावधानी जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और सुखद बन सके। आइए जानते हैं कि अगर आप आने वाले लंबे वीकेंड यानी स्वतंत्रता दिवस से लेकर जन्माष्टमी तक की छुट्टी में नीम करौली बाबा के धाम जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

1. मौसम का अपडेट जरूर लें
घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर लें। बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बंद होने की संभावना रहती है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट चेक करें और उसी के अनुसार प्लान बनाएं। अगर बारिश की संभावना हो तो यात्रा करने से बचें क्योंकि कब प्राकृतिक आपदा आ जाए किसी को पता नहीं।
2. एक्स्ट्रा कपड़े और जूते साथ रखें
नीम करौली बाबा का धाम उत्तराखंड में है तो जरा सी बारिश होते ही वहां मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में हल्की गर्म जैकेट, रेनकोट और पानी से बचाने वाले जूते जरूर साथ रखें। फिसलन से बचने के लिए ग्रिप वाले ट्रेकिंग शूज पहनना बेहतर रहेगा। इसके अलावा एक्सट्रा कपड़े और जूते जरूर रखें ताकि बीमार होने से बच सकें।
3. सड़क और ट्रैफिक का ध्यान रखें
बरसात में पहाड़ी रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं और ड्राइवर को एक्सपीरियंस होना जरूरी है। यात्रा के दौरान ब्रेक टाइम में सावधानी बरतें और भीड़ से बचें।

4. स्वास्थ्य का ध्यान रखें
बरसात में नमी और ठंड के कारण सर्दी-जुकाम या वायरल इंफेक्शन का खतरा रहता है। अपने साथ गर्म पानी की बोतल, दवाइयां और सैनिटाइजर जरूर रखें।
5. मोबाइल नेटवर्क और कैश की तैयारी
धाम के आसपास कई जगह नेटवर्क कमजोर हो सकता है, और डिजिटल पेमेंट हमेशा काम नहीं करता। खासतौर पर बारिश के मौसम में नेटवर्क की ज्यादा दिक्कत होती है। इसलिए पर्याप्त कैश साथ रखें।



Click it and Unblock the Notifications
