Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Karwa Chauth Mistakes 2024: करवा चौथ का व्रत इन गलतियों से हो सकता है खंडित, जानें क्या करें और क्या ना करें
Karwa Chauth 2024 Mistakes: करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। महिलाएं इस दिन का पूरे साल इंतजार करती हैं।
वे इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन कुछ गलतियाँ करने से व्रत खंडित हो सकता है। आइए जानें इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

करवा चौथ का महत्व और तिथि (Karwa Chauth 2024)
करवा चौथ हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से महिलाओं को सौभाग्य और सुख मिलता है। लेकिन, कुछ गलतियाँ व्रत को अधूरा कर सकती हैं, जिससे उसका पूरा फल नहीं मिलता। इसलिए, जानिए करवा चौथ के दिन क्या करें और क्या न करें।
करवाचौथ पूजा का समय (शुभ मुहूर्त)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर को शाम 6:16 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर को दोपहर 3:40 बजे समाप्त होगी। मुख्य व्रत 19 अक्टूबर को रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:45 से 7:04 तक रहेगा, और व्रत का समय सुबह 6:34 से रात 7:22 तक होगा।
करवा चौथ के दिन क्या करें (Karwa Chauth Ke Din Kya Karna Chahiye)
1. सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
2. साफ कपड़े पहनकर घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और करवा माता की विधिवत पूजा करें।
3. सभी व्रत करने वाली महिलाएं सोलह श्रृंगार करें।
4. रात को पूजा के बाद चंद्र दर्शन करके व्रत खोलें।
5. प्रसाद बांटें और श्रद्धा अनुसार दान करें। करवा चौथ के दिन दान का विशेष महत्व है।
करवा चौथ के दिन क्या न करें (Karwa Chauth Ke Din kya Na Kare?)
1. देर तक न सोएं।
2. किसी को गाली-गलौज या अपशब्द न कहें।
3. अपनी श्रृंगार की चीज़ें किसी और को न दें।
4. काले कपड़े पहनने से बचें।
5. ज्यादा बातें करने या किसी की उपेक्षा करने से बचें। झूठ भी न बोलें।
6. पति-पत्नी के बीच झगड़ा न हो।
7. पारण के बाद तामसिक भोजन न करें। पति को भी मांस और शराब से दूर रहना चाहिए।
इस प्रकार इन बातों का ध्यान रखकर करवा चौथ का व्रत सही तरीके से पूरा किया जा सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
