Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
घर में भूलकर भी न रखें दूसरों की ये तीन चीजें, वरना जिंदगी में कभी खत्म नहीं होगा क्लेश
Vastu Tips: हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियां जीवन में बड़े संकट का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में की गई ऐसी ही गलतियां नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को जन्म देती हैं।
इनमें से सबसे गंभीर गलतियां दूसरों की कुछ चीजों को अपने घर में लाना है। ये चीजें न सिर्फ नकारात्मकता फैलाती हैं, बल्कि घर की सुख-शांति भी नष्ट कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों को घर में लाने से बचना चाहिए।

1. पुराना फर्नीचर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी अन्य व्यक्ति का पुराना फर्नीचर अपने घर में लाना अशुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनता है और घर में दरिद्रता तथा अशांति को बढ़ावा देता है। पुराने फर्नीचर से जुड़ी हुई ऊर्जा आपके घर के माहौल को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, यदि आप फर्नीचर खरीद रहे हैं, तो हमेशा नया और साफ-सुथरा फर्नीचर ही चुनें।
2. दूसरों की चप्पल
ज्योतिष के अनुसार, पैरों के जरिए नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में किसी और की चप्पल पहनना या घर में रखना आपकी किस्मत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। दूसरों की चप्पल में उनकी नकारात्मक ऊर्जा समाहित हो सकती है, जो आपके जीवन में दुर्भाग्य लाने का कारण बन सकती है। हमेशा अपनी चीजों का इस्तेमाल करें और दूसरों की चप्पल या जूते को अपने घर में लाने से बचें।
3. छाता
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों का छाता घर में लाना अशुभ माना जाता है। यह ग्रहों की स्थिति को बिगाड़ सकता है और आपके जीवन में समस्याएं बढ़ा सकता है। अगर किसी वजह से आपको किसी का छाता उपयोग करना पड़े, तो उसे घर के अंदर रखने से बचें। इस्तेमाल के बाद उसे जल्दी से जल्दी वापस कर देना ही बेहतर होता है।
सावधानी रखें और घर को सकारात्मक बनाएं
वास्तु शास्त्र हमें सिखाता है कि घर का माहौल साफ, सकारात्मक और शांतिपूर्ण होना चाहिए। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से आप अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रख सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
