Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
New Year 2023: होम न्यू ईयर पार्टी के लिए डेकोरेशन आइडिया

कल से नया साल शुरू हो रहा है। इस मौके पर हर कोई नए साल के स्वागत के लिए कुछ न कुछ प्लान कर रहा है। कोई वेकेशन पर जाने का प्लान बना रहा है, तो कोई अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने की सोच रहा है। लेकिन अगर आप घर में ही रहकर अपना नया साल मनाना चाह रहे हैं, तो एक होम पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपने दोस्तों और फैमिली के साथ घर में ही एन्जॉय कर सकते हैं। न्यू ईयर की होम पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए आप होम डेकोरेशन भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि अपनी होम पार्टी के लिए कैसी डेकोरेशन करें, तो आज हम आपको कुछ न्यू ईयर डेकोरेशन आइडिया बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर आप घर में ही अपने न्यू ईयर पार्टी को शानदार बना सकते हैं।
न्यू ईयर होम पार्टी के लिए डेकोरेशन आइडिया
1. गुब्बारे और लाइट्स की डेकोरेशन
कम समय में भी आप अपनी न्यू ईयर पार्टी की अच्छी तैयारी कर सकते हैं। गुब्बारों और लाइट्स की डेकोरेशन इस मौके के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। होम पार्टी में गुब्बारे और लाइट्स का कॉम्बिनेशन आपको एक खूबसूरत लुक देगा। आप रेड - गोल्डन, ब्लू - येलो, जैसे कलर्स के कॉम्बिनेशन से अपनी पार्टी की डेकोरेशन में चार चांद लगा सकते हैं। घर की दिवारों के साथ आप फॉलोर पर भी गुब्बारों को फैला सकते हैं।
2. ओपन-टेरेस पार्टी डेकोरेशन
न्यू ईयर की शाम अगर आप खुले आसमान के नीचे सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो ओपन टेरेस पर पार्टी करने का आइडिया कैसा है। आप अपनी फैमिली और फ्रेड्स के साथ ओपन टेरेस न्यू ईयर पार्टी का प्लान कर सकते हैं। आप लाइट्स, पर्दे या डेकोरेशन के अन्य सामानों से अपने टेरेस को सजा सकते हैं। न्यू ईयर पार्टी के लिए ओपन टेरेस पार्टी से ज्यादा बेस्ट ऑप्शन क्या हो सकता है।
3. कैंडल और लालटेन डेकोरेशन
डिफरेंट कलर्स के पेपर लालटेन और कैंडल्स की मदद से भी आप न्यू ईयर पार्टी के लिए यूनिक डेकोरेशन कर सकते हैं। इससे आपके घर को एक अलग टच मिलेगा। आप LED कैंडल लाइट्स का भी यूज कर सकते हैं। डिस्कों लाइट भी आपके न्यू ईयर होम पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
4. थीम पार्टी
आप अपने घर में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए एक थीम पार्टी ऑर्गनाइज कर सकते हैं। जिसमें आप अपने आउटफिट्स के साथ घर के डेकोरेशन के लिए भी कोई थीम कलर चुन सकते हैं। आप डेकोरेशन के लिए कलर कॉम्बिनेशन भी कर सकते हैं। अपनी पार्टी के लिए ऐसे कलर चुने जो आपके न्यू ईयर की शुरूआत खुशनुमा तरीके से करने में मदद करें। ऐसे में नए साल के लिए थीम पार्टी सबसे परफेक्ट है।



Click it and Unblock the Notifications
