Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Mistakes on 1st January: नए साल के पहले दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना साल भर गरीबी नहीं छोड़ेगी साथ
Mistakes on 1st January: हम सब यही चाहते हैं कि सकारात्मकता के साथ हम नए साल में प्रवेश करें और आने वाला नववर्ष हमारे लिए खुशहाल और समृद्ध हो। इसके लिए हम नए साल के पहले दिन कई तरह के ऐसे काम भी करते हैं जिससे शुभता आये, जैसे इसके लिए कई लोग साल के पहले दिन मंदिर जाते हैं और दान-पुण्य का कार्य करते हैं।
साल के पहले दिन का खास तरीके से स्वागत करने के अलावा हमें उस दिन कुछ ख़ास बातों का ख्याल रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पहले दिन की गयी कुछ गलतियों से पूरे साल गरीबी और परेशानियां झेलनी पड़ती है। यदि आप साल 2024 में खुशहाल रहना चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन ये गलतियां करने से बचें।

1. काले कपड़े न पहनें : काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी शुभ कार्य या दिन की शुरुआत करते समय अच्छे रंग-बिरंगे और शुभ रंग के कपड़े पहनने चाहिए। शुभ रंग के कपड़े धारण करने से व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसलिए नए साल के दिन काले कपड़े पहनने से बचें।
2. लड़ाई-झगड़ा न करें : शुभ दिन पर लड़ाई-झगड़े से हमेशा बचें। कलह-क्लेश वाली जगह पर देवी लक्ष्मी मौजूद नहीं रहती हैं। माता लक्ष्मी के रुष्ट हो जाने से घर में धन से जुड़ा संकट आने लगता है। यदि आप वर्ष 2024 को समृद्ध बनाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन झगड़ा न करें।
3. नुकीली वस्तुएं न खरीदें: किसी भी शुभ दिन पर धारदार चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। नए साल के पहले दिन नुकीली चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इससे पैसों की परेशानी होती है।
4. कर्ज न लें : पैसों की समस्या से बचने के लिए किसी शुभ दिन पर किसी से कर्ज नहीं लेना चाहिए। और जब भी नया साल शुरू करें तो पहले दिन किसी को उधार न दें और न ही किसी को पैसा दें। नहीं तो माना जाता है कि आपको पूरे साल के लिए कर्ज लेना पड़ेगा और आप बड़े कर्जदार बन जाएंगे।
5. घर को गंदा और अंधेरा न रखें : नए साल के पहले दिन घर में अंधेरा और गंदगी न रखें। गंदे घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। यह कहा जाता है कि गंदे घर से लक्ष्मी माता चली जाती हैं और पूरे वर्ष दरिद्रता बनी रहती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि नया साल मंगलमय हो तो घर को साफ-सुथरा और चमकदार रखें। साथ ही रौशनी भी बनाये रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications