Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
New Year Gift Ideas: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इन तोहफों से नए साल में भाग्य का मिलेगा साथ
New Year Astrological Gift Ideas: नया साल आने को है। 2024 के नजदीक आने के साथ ही लोग इसे यादगार बनाने की अलग अलग तैयारियां करते हैं। इस मौके पर एक दूसरे को कई लोग तोहफे भी देते हैं।
यदि आप अपने जीवन साथी या किसी ख़ास मित्र को उपहार देने की योजना बना रहे हैं, तो ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के सुझाये ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं। इन नियमों का पालन करने आप अपने रिश्तों में किसी भी तनाव को पैदा होने से रोक सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे तोहफे देने की मनाही है जो जीवन में नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, दोनों पक्षों के जीवन पर अप्रत्याशित परिणामों और प्रभाव से बचने के लिए सोच-समझकर उपहार देना महत्वपूर्ण है। यदि आप नए साल के लिए किसी को उपहार देने की योजना बना रहे हैं, तो सकारात्मक परिणामों के लिए कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें।
नए साल में कभी न दें ये गिफ्ट्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के मौके पर जूते, चप्पल, चाकू, कैंची, घड़ियां या रूमाल उपहार में देने से बचना चाहिए। इन वस्तुओं को गरीबी का प्रतीक माना जाता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। ऐसे तोहफों से रिश्तों में समस्याएं और गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। नए साल के जश्न के दौरान सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करने के लिए इनमें से कोई भी चीज उपहार के रूप में न दें।

नए साल पर दिए ये तोहफे तो रूठ जाएगी मां लक्ष्मी
यदि आप किसी को नए साल में तोहफे के रूप में मनी प्लांट देते हैं तो आप भविष्य में वित्तीय संकट का सामना कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में नए साल पर भगवान की मूर्ति भेंट में देने की मनाही है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। आप इन इन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ही किसी को भी नए साल का तोहफा दें ताकि आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे।
नए साल में घर ले आएं ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर अपने घर या ऑफिस में विंड चाइम लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे निकलने वाली सुखद ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। घर और जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है और घर में समृद्धि आती है।
इसके अलावा आईना या शीशा भी वास्तु में सकारात्मक माना गया है। अपने घर या ऑफिस की उत्तरी दिशा में या अपने बैठने के स्थान पर एक सुंदर दर्पण लगाने से आपका लाभ दोहरा हो सकता है। यह सकारात्मक परिणाम में योगदान दे सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
