Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Nimbu Mirchi Upay: बुरी नजर से बचने के लिए घर-दुकान के बाहर टांगते हैं नींबू-मिर्च, जान लें इसका नियम
Nimbu Mirchi Upay Niyam: आज भी ज्यादातर लोग नकारात्मक ऊर्जा, काला जादू, बुरी नजर और टोना टोटका जैसी बातों पर विश्वास करते है। माना जाता है जब भी किसी व्यक्ति के जीवन में इन चीजों का प्रभाव होता है तो उन्हें कभी सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसके अलावा उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी वस्तुओं से बचने के लिए कुछ लोग तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं।
काला जादू, बुरी नजर, टोना टोटका से बचाव हेतु सबसे सरल एवं आम उपाय नींबू मिर्ची का है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर, दुकान या कार्य क्षेत्र और वाहन में नींबू मिर्ची टांगने से घर-परिवार, गाड़ी और कार्य क्षेत्र में बुरी नजर नहीं लगती है। इसके अलावा तंत्र-मंत्र और टोटके में भी विशेष रूप से नींबू का उपयोग करते हैं। लेकिन घर हो या दुकान बाहर में नींबू टांगते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। तो आइए जानते हैं घर और दुकान के बाहर नींबू-मिर्च टांगते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

नींबू मिर्ची को किस प्रकार टाँगना शुभ है (Nimbu Mirchi Gate Par Kaise Tange?)
वास्तु शास्त्र के मुताबिक एक काले धागे में एक नींबू के साथ 3, 5 या 7 मिर्च बांधना चाहिए। नींबू को या तो सबसे नीचे रखें या फिर मिर्च के मध्य में। सबसे ऊपर में नींबू को कभी नहीं लगाना चाहिए।
क्या घर के प्रवेश द्वार के मध्य में नींबू मिर्च टांगना सही है? (Entry Gate Par Nimbu Mirch Lagana Sahi ya Galat)
ऐसा करने पर आने-जाने वाले लोगों की नजर सबसे पहले उसी पर पड़ती है। इसके अलावा आपके घर में कोई भी व्यक्ति प्रवेश करेगा तो उसकी भी नजर सर्वप्रथम नींबू मिर्ची पर ही पड़ेगी। इससे आपके घर में किसी भी प्रकार से नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा। ना ही किसी प्रकार का काला जादू असर करेगा। इसके साथ ही समस्त परिवार के सदस्यों को बुरी नजर से भी बचाए रखेगा।
किस दिन घर के बाहर टांगना चाहिए नींबू मिर्ची (Gate Par Nimbu Mirchi Kis Din Lagaye?)
वास्तु शास्त्र में इस बात का विशेष रूप से विश्लेषण किया गया है कि नींबू मिर्च को सदैव शनिवार या मंगलवार के प्रातः काल या सायं काल के शुभ समय में टांगना चाहिए। इसके साथ ही अमावस्या के दिन कभी भी नींबू मिर्ची को नहीं टांगना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। इसके साथ ही बुरी शक्तियां बाधा डालती है। आप इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि हमेशा अपने ही हाथों से ही नींबू मिर्ची टांगना चाहिए। कभी भी किसी भी अनजान लोग या नौकर के हाथों से यह कार्य नहीं करवाना चाहिए।

नींबू मिर्च टांगने का धार्मिक कारण
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर के प्रवेश द्वार में नींबू मिर्ची टांगने से घर वालों को बुरी शक्तियों से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही किसी भी बुरी नजर की प्रभावी क्रिया खत्म हो जाती है। दरअसल नींबू खट्टा होता है जबकि मिर्ची का स्वाद तीखा होता है। जब आपस में दोनों गुण मिश्रित हो जाते हैं तो इससे लोगों को ध्यान एकाग्र करने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उसका ध्यान बिल्कुल नहीं लग पाता। ऐसे में घर में काली शक्ति या बुरी नजर कभी भी नहीं लगती है।
नींबू मिर्ची टांगने का वैज्ञानिक कारण
नींबू मिर्ची टांगने का एक वैज्ञानिक कारण भी निकल कर आता है। दरअसल नींबू के खट्टेपन और मिर्च के तीखेपन से तेज गंध आती है जिससे आपके दरवाजे से मक्खी, मच्छर या किसी भी प्रकार के विषैले कीड़े नहीं बैठ पाते हैं। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बहुत ही कम हो जाता है।
Image Credit: Pinterest
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
