Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Nirjala Ekadashi Shopping: ये पांच चीजे निर्जला एकादशी के दिन घर लाती हैं सुख समृद्धि
साल 2023 में 31 मई को है निर्जला एकादशी। यह सभी एकादशियों में सर्वोत्तम फल देने वाली एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। साल भर के सभी एकादशियों का फल एक निर्जला एकादशी करने से मिल जाता है ऐसी मान्यता है।
इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न किया तो लक्ष्मी तो जरुर प्रसन्न होंगी। लेकिन इस दिन भगवान् विष्णु और माता लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न किया जाए? धार्मिक मामलों के जानकर और ज्योतिष बताते हैं कि व्रत करने से विष्णु प्रसन्न तो होते ही हैं साथ ही साथ कुछ ऐसी चीजे हैं जिनपर विष्णु की कृपा होती है।

अगर इन चीजों को निर्जला एकादशी के दिन घर लाया जाए तो विष्णु की कृपा भी आती है। आइये जानते हैं ऐसी पांच चीजे जिनके घर लाने से सुख समृद्धि भी घर आती हैं।
तुलसी का पौधा
अगर आपके घर में तुलसी का पेड़ नहीं है तो फिर निर्जला एकादशी बहुत ही शुभ दिन है जब आप घर पर तुलसी का पेड़ लगा सकते हैं। किसी नर्सरी से तुलसी का पेड़ ले आएं और पूरी श्रद्धा से घर के आंगन या बालकनी में लगाएं। ध्यान दें कि रविवार के दिन और शाम के बाद इसमें जल बिलकुल ना दें। तुलसी पर विष्णु की विशेष कृपा है जिसकी वजह से ये घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर कर देती है और घर में शुभ शुभ होता है।
मोर पंख
कृष्ण भगवान् विष्णु के ही अवतार हैं और कृष्ण को मोर पंख बहुत प्यारा लगता है। निर्जला एकादशी के दिन तीन मोर पंख घर में ले आयें। इसे पूजा स्थल पर लगायें या फिर किसी दीवार पर सजावट के तौर पर लगा दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
लाफिंग बुद्धा
अगर आपके घर या व्यापार जहाँ करते हो उस स्थान पर वास्तु दोष लगा है तो उसे दूर करने के लिए ये उपाय करें। घर में निर्जला एकादशी के दिन लाफिंग बुद्धा की छोटी सी मूर्ति ले आयें। इससे सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मोती शंख
मोती शंख पर भी विष्णु की कृपा होती है। अगर एकादशी के दिन मोती शंख घर लाये तो घर में विष्णु की कृपा आती है।
नारियल
अगर कर्जे में डूबे हैं या फिर पैसा घर में टिकता नहीं है तो फिर ये उपाय करें। एक नारियल लायें और विधिवत भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करके उस नारियल को अपनी तिजोरी में रख दें। घर में धन आना शुरू हो जाएगा ऐसी मान्यता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
