Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Nirjala Ekadashi 2025 : 6 जून को साल की सबसे बड़ी एकादशी, इन 3 राशियां को मिलेगी गुड न्यूज
Nirjala Ekadashi 2025 zodiac effects : निर्जला एकादशी 2025: 6 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जिसे भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि यह व्रत विधिपूर्वक रखा जाए तो साधक को सभी एकादशी व्रतों के समान शुभ फल प्राप्त होते हैं और वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है।
इस बार निर्जला एकादशी पर ग्रहों की कई शुभ स्थितियां बन रही हैं, जो कुछ राशियों के लिए खास अवसर लेकर आई हैं। विशेष रूप से बुध देव मिथुन राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से गुरु जी विराजमान हैं। इसके अलावा शुक्र देव 31 मई को मेष राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका प्रभाव मेष और सिंह राशि के जातकों पर पड़ेगा।

आइए जानते हैं कि इन राशियों के लिए इस एकादशी का क्या महत्व होगा और उन्हें कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
निर्जला एकादशी के दिन बुध देव का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। इस बदलाव से आपको जीवन के हर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। आपकी वाणी में मिठास आएगी, जिससे आप अपने प्रभाव से लोगों को आकर्षित कर सकेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता और व्यावसायिक कौशल की बदौलत आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार में खास लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही, करियर या व्यवसाय में प्रगति के संकेत मिलेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-संबंधी समस्याएं दूर होंगी और आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी।
सिंह राशि
बुध देव के राशि परिवर्तन का सिंह राशि के जातकों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस समय लेखन, संचार, मीडिया या उससे जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवन में शत्रुओं पर विजय मिलेगी और सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। भूमि, भवन या वाहन में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सफेद वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है, जिससे आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भी निर्जला एकादशी शुभ परिणाम लेकर आएगी। इस दिन से आपके जीवन में आर्थिक प्रगति और धन वृद्धि की शुरुआत होगी। निवेश के माध्यम से अच्छा लाभ होगा और व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। आय दोगुनी होने की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए यह समय विवाह के अच्छे प्रस्ताव लेकर आएगा, जो प्रतिष्ठित और सुखी परिवार से जुड़ा होगा। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी सफलता के अवसर बढ़ेंगे। खरीद-बिक्री या आयात-निर्यात से लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। कुल मिलाकर यह समय विकास, समृद्धि और खुशहाली का संकेत देगा।



Click it and Unblock the Notifications
