Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Nirjala Ekadashi Me Pani Kab Piye: निर्जला एकादशी में पानी कब पीना चाहिए?
Nirjala Ekadashi Me Pani Kab Pina Chahiye: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर माह में दो एकादशी तिथियाँ आती हैं। एकादशी का पर्व भगवान श्री हरि विष्णु की अराधना में मनाया जाता है। इस दिन व्रत व पूजन के पालन से जीवन में सुख शान्ति व मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ माह में आने वाली निर्जला एकादशी के दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और विष्णु भगवान की सच्ची श्रद्धा से अराधना की जाती है।
इस वर्ष 18 जून को निर्जला एकादशी मनाई जा रही है। व्रत धारियों में इस बात को लेकर संशय है कि व्रत का पारण कब करें, जल कब पिए और पारण के समय क्या भोजन करें। जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत के पारण सम्बन्धी जानकारियाँ -

निर्जला एकादशी व्रत पारण समय (Nirjala Ekadashi 2024 Parana Timing)
इस वर्ष निर्जला एकादशी का व्रत 18 जून को रखा जाएगा। एकादशी का व्रत हमेशा अगले दिन यानि द्वादशी के दिन खोला जाता है। 19 जून को पारण का समय सुबह 05:24 से 07:28 के बीच रहेगा। इसी दो घंटों के बीच ही व्रत खोलें और जल का सेवन करें।
व्रत पारण के नियम
द्वादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करके सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके पश्चात पूजाघर में भगवान विष्णु की पूजा व आरती करें। उन्हें भोग लगाएं और "ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" इस मंत्र का जाप करें। इसके बाद व्रत का पारण कर सकते हैं।
व्रत पारण में ये खाएं (Nirjala Ekadashi Vrat Me Pani Kab Pina Chaiye)
निर्जला एकादशी का व्रत पानी पीकर ही खोला जाता है। व्रत खोलने के भोजन में चावल ज़रूर होने चाहिए। चावल खाने के बाद ही अन्य चीज़ें खाएं। इसके अलावा फल व मेवे खा सकते हैं जिससे शरीर में ताकत आएं। व्रत खोलने के पश्चात ज़रुरतमंदों को दान ज़रूर करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
