Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
November 2026 Vrat Tyohar List: नवंबर 2026 का महीना व्रत-त्योहारों के लिहस से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े धार्मिक त्योहार और व्रत मनाए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर में कार्तिक माह भी पड़ रहा है, जिससे यह महीना पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उत्तम माना जाता है। पंचांग के अनुसार, नवंबर माह की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से हो रहा है। इस दिन अहोई अष्टमी का पर्व मनाया आएगा। इसके अलावा, इस महीने दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख पर्व आएंगे। देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती भी इसी महीने पड़ेंगे। तो आइए, जानते हैं नवंबर माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट -

नवंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
1 नवंबर, रविवार: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान और कालाष्टमी
5 नवंबर, गुरुवार: रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी और गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर, शुक्रवार: धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम और शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर, शनिवार: काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर, रविवार: दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत और कमला जयंती
9 नवंबर, सोमवार: अन्वाधान और कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर, मंगलवार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा और गुजराती नववर्ष
11 नवंबर, बुधवार: भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा और चंद्र दर्शन
13 नवंबर, शुक्रवार: छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी और लाभ चतुर्थी
14 नवंबर, शनिवार: लाभ पंचमी
15 नवंबर, रविवार: छठ पूजा का तीसरा दिन और स्कंद षष्ठी
16 नवंबर, सोमवार: वृश्चिक संक्रांति और जैन अष्टाह्निका का आरंभ
17 नवंबर, मंगलवार: गोपाष्टमी, मंडला पूजा का आरंभ और मासिक दुर्गाष्टमी
18 नवंबर, बुधवार: अक्षय नवमी, आंवला नवमी और जगद्धात्री पूजा
20 नवंबर, शुक्रवार: देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी और भीष्म पंचक का आरंभ
21 नवंबर, शनिवार: तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी और वैष्णव देवोत्थान एकादशी
22 नवंबर, रविवार: विश्वेश्वर व्रत और रवि प्रदोष व्रत
23 नवंबर, सोमवार: वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान और जैन कार्तिक चौमासी चौदस
24 नवंबर, मंगलवार: देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान और भीष्म पंचक का समापन
25 नवंबर, बुधवार: मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत, रोहिणी व्रत और इष्टि
27 नवंबर, शुक्रवार: गणाधिप संकष्टी और मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी
धनतेरस 2026 की तारीख
इस साल धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का पहला प्रमुख त्योहार है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन जैसी चीजें खरीदना शुभ होता है।
दिवाली 2026 कब मनाई जाएगी?
दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन घरों की सफाई और सजावट की जाती है। शाम को दीप जलाकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि दिवाली पर विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
देवउठनी एकादशी 2026 कब है?
देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसके साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इस एकादशी को देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसके बाद विवाह जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
