Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
अक्टूबर 2025 में कौन से व्रत और पर्व पड़ रहे हैं? यहां देखें पूरी डिटेल, मिलेगी सभी जानकारी
October 2025 Vrat And Festival Calendar: अक्टूबर के महीने को त्योहारों और व्रत का महीना कहा जाए तो कुछ गलत न होगा। इस बार 1 तारीख से लेकर आखिरी तारीख तक त्योहार ही त्योहार हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार पूरा महीना व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है। दरअसल, यह महीना न सिर्फ मौसम के बदलाव का संकेत देता है बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। अक्टूबर 2025 में कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व पड़ रहे हैं, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसी महीने शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी और गोवर्धन पूजा जैसे खास व्रत भी पड़ रहे हैं।
इसके अलावा मासिक शिवरात्रि, एकादशी और प्रदोष व्रत का भी विशेष महत्व रहेगा। हर व्रत और त्योहार की तिथि और महत्व को जानना इसलिए जरूरी है ताकि समय रहते तैयारी की जा सके और पूजा-पाठ में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
यदि आप अक्टूबर 2025 में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की डिटेल एक ही जगह चाहते हैं, तो यहां आपके लिए पूरी लिस्ट उपलब्ध है। इसके अलावा कई एकादशी, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी आ रही हैं, जिनका पालन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से करते हैं।

1 से लेकर 31 अक्टूबर तक व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट (October 2025 Vrat And Festival Calendar)
1 अक्टूबर (बुधवार): महानवमी, दुर्गा नवमी
2 अक्टूबर (गुरुवार): दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती
3 अक्टूबर (शुक्रवार): पापांकुशा एकादशी व्रत
4 अक्टूबर (शनिवार): शनि प्रदोष व्रत
6 अक्टूबर (सोमवार): शरद पूर्णिमा
7 अक्टूबर (मंगलवार): वाल्मीकि जयंती, मीरा बाई जयंती
10 अक्टूबर (शुक्रवार): करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
13 अक्टूबर (सोमवार): अहोई अष्टमी व्रत
17 अक्टूबर (शुक्रवार): रमा एकादशी
18 अक्टूबर (शनिवार): धनतेरस
19 अक्टूबर (रविवार): काली चौदस, लक्ष्मी पूजा
20 अक्टूबर (सोमवार): दिवाली, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा
21 अक्टूबर (मंगलवार): कार्तिक अमावस्या
22 अक्टूबर (बुधवार): गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज
25 अक्टूबर (शनिवार): लाभ पंचमी
27 अक्टूबर (सोमवार): छठ पूजा
30 अक्टूबर (वीरवार): गोपाष्टमी
31 अक्टूबर (शुक्रवार): अक्षय कूष्माण्ड नवमी जगत धात्री पूजा।



Click it and Unblock the Notifications