Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
October 2026 Vrat Tyohar List: अक्टूबर 2026 का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे। अक्टूबर में आश्विन मास भी शुरू होता है, जिसे पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने सर्वपितृ अमावस्या, शारदीय नवरात्रि, दुर्गाष्टमी, महानवमी, विजयादशमी, पापांकुशा एकादशी और शरद पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे। ऐसे में, आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

अक्टूबर 2026 व्रत त्योहार लिस्ट (October 2026 Vrat Tyohar List)
2 अक्टूबर, शुक्रवार: गांधी जयंती, रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध
3 अक्टूबर, शनिवार: जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, अष्टमी श्राद्ध
6 अक्टूबर, मंगलवार: इंदिरा एकादशी
8 अक्टूबर, गुरुवार: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 अक्टूबर, शनिवार: सर्वपितृ अमावस्या, पितृ पक्ष समाप्त
11 अक्टूबर, रविवार: शारदीय नवरात्रि शुरू, घटस्थापना
16 अक्टूबर, शुक्रवार: सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
17 अक्टूबर, शनिवार: सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्टूबर, सोमवार: दुर्गाष्टमी, महानवमी
20 अक्टूबर, मंगलवार: विजयादशमी यानी दशहरा, दुर्गा विसर्जन
22 अक्टूबर, गुरुवार: पापांकुशा एकादशी
25 अक्टूबर, रविवार: शरद पूर्णिमा, कोजागर पूजा
26 अक्टूबर, सोमवार: महर्षि वाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर, गुरुवार: करवा चौथ व्रत
सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है?
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस बार 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी और इसी दिन पितृ पक्ष का समापन होगा। मान्यता है कि इस दिन उन पितरों के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है, जिनकी मृत्यु तिथि याद नहीं होती। अगर किसी कारण से किसी पितर का श्राद्ध छूट गया हो, तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन उनका श्राद्ध भी किया जा सकता है।
शारदीय नवरात्रि 2026 कब से शुरू होगी?
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का समापन 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा।
दशहरा 2026 कब है?
इस बार महानवमी और दशमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है। इसलिए 20 अक्टूबर को सुबह महानवमी का पूजन किया जाएगा, जबकि शाम के समय दशहरा और विजयादशमी से जुड़े पूजन किए जाएंगे। इसी दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा।
करवा चौथ 2026 कब है?
करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
