Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Om Namo Bhagwate Vasudevay: भगवान विष्णु का शीघ्र आशीर्वाद पाने का सबसे सरल मंत्र है ये, जानें इसके लाभ
Om Namo Bhagwate Vasudevay Mantra Ka jaap Karne Ke Fayde: भगवन श्री हरी विष्णु को सृष्टि का पालनहार कहा जाता है। जिस जातक पर उनकी कृपा हो जाती है, उन्हें धरती पर रहते हुए ही स्वर्ग जैसा जीवन प्राप्त हो जाता है। आज हम उन्हें प्रसन्न करने वाले एक चम्तकारी मंत्र 'ॐ नामो भगवते वासुदेवाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
यह विलक्षण मंत्र भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। सनातन ग्रंथों के अनुसार, इस मंत्र का निरंतर प्रयोग कर व्यक्ति अपने जीवन में आने वाले अनेक कष्टों को दूर कर सकता है। जो भी साधक या साधिका सच्चे मन से भगवान श्री विष्णु की पूजा करते हैं और शुद्ध हृदय से इस मंत्र को जपते हैं, जगत्पालक भगवान श्री हरि विष्णु उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस मंत्र जाप के क्या लाभ हैं, आइए जानते हैं-

1. इस मंत्र का जाप आपके मन से सभी प्रकार के भय को दूर करता है और आपके मन में शांति और सकारात्मकता का भाव लाता है।
2. इस मंत्र को मुक्ति देने वाला मंत्र बताया गया है। जो लोग मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं वे भी इस मंत्र का जाप करते हैं और भव सागर से पार हो जाते हैं। सूत जी लिखते हैं जो इंसान सोते जागते और उठते व बैठते हुए इस मंत्र का जाप करता है। तो वह सभी प्रकार के पापों से छूट जाता है और फिर अंत मे भगवान की शरण में चला जाता है।
3. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र के जाप से जीवन में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति होती है।
4. यदि आपकी कुंडलनी के अंदर ग्रह अच्छे नहीं चल रहे हैं तो आप रोजाना अधिक से अधिक बार इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके उपर जो ग्रहों का बुरा प्रभाव पड़ रहा है, वह नहीं पड़ेगा।
5. ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से पितृ दोष दूर होता है।
6. यह महामंत्र, सर्वकल्याण कारक है, जिसका अर्थ यह है कि यह आपको हर प्रकार से लाभ देता है। आपके जीवन के सारे कष्टों का अंत होता है इस मंत्र जाप से।
7. आप सुख-समृद्धि के लिए भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं, इस मंत्र का जप करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
8. जिन्हें भी डिप्रेशन यानि मानसिक तनाव रहता है, उन्हें इस मंत्र जाप से इस समस्या से मुक्ति मिलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
