Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Sawan Ka Pehla Somwar: श्रावण माह के पहले सोमवार पर रहेगा पंचक का साया, जानें कब कर सकते हैं पूजा
हर महीने कुछ ऐसे दिन आते हैं जब कोई मांगलिक धार्मिक कार्य नहीं किये जा सकते हैं, इन दिनों को पंचक कहा जाता है। जुलाई का महीना शुरू हो चुका है और इस माह भी कुछ दिन पंचक के प्रभाव में रहेंगे।
साथ ही हिन्दू धर्म का सबसे पावन महीना सावन भी शुरू हो चुका है। महादेव को समर्पित इस महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हुई है। हर महीने के पंचक वाले दिन मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

इस बार सावन माह का पहला सोमवार ही पंचक के प्रभाव में रहेगा। पंचक महीने के वे पांच दिन होते हैं जिसमें कोई मांगलिक कार्य या विशेष पूजा पर रोक लग जाती है। सावन माह में भी यह पंचक लगेगा और सावन का पहला सोमवार भी इसी पंचक के प्रभाव में रहेगा। जानते हैं जुलाई माह के इस पंचक के बारे में विस्तार से और इस अवधि में किन ख़ास नियमों का करना होता है पालन -
जुलाई में कब है पंचक की अवधि?
हिन्दू पंचांग के अनुसार, 6 जुलाई से जुलाई माह का पंचक लगने जा रहा है। 6 जुलाई, गुरुवार के दिन दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से पंचक शुरू हो रहा है। वहीं समापन 10 जुलाई यानी सोमवार को शाम 06 बजकर 59 मिनट पर होगा।
पहला सावन सोमवार रहेगा प्रभावित
पंचक की अवधि सोमवार के शाम तक रहेगी जिससे इस वर्ष का पहला सावन सोमवार पंचक के प्रभाव में रहेगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि भगवान गणेश और शिव की पूजा में यह पंचक मान्य नहीं होता है। अर्थात इसका कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।
पंचक के दौरान रखें इन बातों का ख़ास ख्याल
पंचक के प्रभाव के कारण कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किये जाने चाहिए। इस अवधि में शादी, सगाई, मुंडन, और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। इन कार्यों का नतीजा सफ़ल नहीं होगा और नकारात्मकता बढ़ने के आसार रहेंगे।
इस दौरान घर की छत ढलवाना भी सही नहीं होता है। इससे घर में अशुभता आ सकती है। पंचक के दौरान इस कार्य से भी बचें।
इस दौरान यात्रा भी संभलकर करनी चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर की गई यात्रा अशुभ हो सकती है। इसलिए पंचक के दौरान बेहद ज़रूरी हो तो दक्षिण दिशा में यात्रा शुरू करने के लिए पहले कुछ कदम किसी और दिशा में चलकर फिर दक्षिण की ओर मुड़ें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
