Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Parivartini Ekadashi 2024: 13 या 14 सितंबर कब है परिवर्तनी एकादशी व्रत, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Parivartini Ekadashi 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में भगवान जगत के पालनहार विष्णु नारायण की उपासना हेतु एकादशी व्रत को बेहद ही महत्वपूर्ण मानते हैं। हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन इस व्रत का विधिवत पालन किया जाता है। बता दें कि शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के शुभ दिन पर परिवर्तनी एकादशी व्रत रखा जाएगा, जिसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु नारायण की बहुत ही विधि विधान से उपासना की जाती है। साथ ही स्नान दान भी किया जाता है। लेकिन इस साल परिवर्तनी एकादशी तिथि को लेकर कुछ लोगों के मन में असमंजस उत्पन्न हो रहा है। आइए जानते हैं इस वर्ष की परिवर्तनी एकादशी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त -

परिवर्तनी एकादशी 2024 की तिथि (Parivartini Ekadashi 2024)
वैदिक पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 13 सितंबर प्रातः काल 10:25 पर प्रारंभ होगी तथा इसके अगले दिन यानी 14 सितंबर प्रातः काल 8:45 पर इसकी समाप्ति होगी। सनातन धर्म में पूजा पाठ और व्रत के लिए उदया तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से परिवर्तनी एकादशी 14 सितंबर दिन शनिवार 2024 को रखा जाएगा।
परिवर्तनी एकादशी 2024 पूजा मुहूर्त
शास्त्रों में एकादशी व्रत का उल्लेख बहुत ही विस्तार पूर्वक किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक एकादशी व्रत का पालन करने से जातक को जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा जाने अनजाने मे किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही दान दक्षिणा करने से अक्षय पुण्य की भी प्राप्ति होती है और निसंतान दंपत्ति को संतान की भी प्राप्ति होती है।
एकादशी का व्रत विधि विधान से रखने से भगवान जगत के पालनहार विष्णु नारायण प्रसन्न होते हैं। परिवर्तनी एकादशी के पावन पर्व पर पूजा पाठ और स्नान-दान करने से जीवन में कई प्रकार से सफलता प्राप्त होती है और सांसारिक जीवन के पश्चात मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। इस दौरान जीवन में कई सकारात्मक तौर पर बदलाव भी देखे जाते हैं। परिवर्तनी एकादशी का विधिवत पालन करने से भगवान विष्णु नारायण अपने श्री चरणों में स्थान देते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
