Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Paush Amavasya 2024: जानें कब पड़ रही है इस साल की पहली अमावस्या, नोट कर लें श्राद्ध मुहूर्त
Paush Amavasya 2024: हर माह में एक अमावस्या तिथि आती है। अमावस्या तिथि का अपना ख़ास महत्व होता है, इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। अमावस्या तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन पिंडदान और पूर्वजों का ख़ास पूजन करके उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
इस साल 2024 की पहली अमावस्या, पौष अमावस्या होगी। यह पौष अमावस्या 11 जनवरी को मनाई जायेगी। पौष माह को छोटा श्राद्ध भी कहा जाता है, ऐसे में पौष अमावस्या के दिन पितृदान का महत्व और भी बढ़ जाता है। जानते हैं पौष अमावस्या की तिथि, मुहूर्त, और महत्व के बारे में विस्तार से -

पौष अमावस्या 2024 तिथि एवं मुहूर्त
इस साल की पौष अमावस्या 11 जनवरी को होगी। 10 जनवरी की रात 08:10 बजे से अमवाया तिथि शुरू होगी और 11 जनवरी को शाम 05:26 बजे तक यह तिथि समाप्त होगी।
पौष अमावस्या पर स्नान दान का मुहूर्त
11 जनवरी को अमावस्या के दिन स्नान का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त में होगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:27 बजे से 06:21 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही इस दिन शुभ उत्तम मुहूर्त सुबह 07:15 से 08:34 बजे तक रहने वाला है। अतः ब्रह्म मुहूर्त शुरू होने से 08:34 बजे तक स्नान दान का शुभ मुहूर्त रहेगा।
पौष अमावस्या श्राद्ध समय
पौष अमावस्या के दिन पितरों का दान किया जाना चाहिए। इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पितरों के श्राद्ध का समय रहेगा। इस समय पितरों की आत्मा की शान्ति के लिए दान भी किये जा सकते हैं।
पौष अमावस्या के दिन शिव वास मुहूर्त
इस बार की पौष अमावस्या के दिन शिव्वास का शुभ मुहूर्त भी पड़ रहा है। शिववास मुहूर्त प्रातः काल से लेकर शाम 05:26 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त के दौरान शिव का रुद्राभिषेक किया जा सकता है।
पौष अमावस्या का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि पर गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान आदि करके पितरों के निमित तर्पण आदि किया जाता है। ऐसा करने से पितरों को मुक्ति मिलती है। पौष अमावस्या के दिन स्नान दान से पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
