Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Paush Purnima 2024 Upay: साल की पहली पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से धन-धान्य से भरा रहेगा जीवन
Paush Purnima 2024 Upay: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का ख़ास स्थान है। पौष पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व शास्त्रों में भी वर्णित है। गुरू पुष्य योग के कारण इस दिन स्नान, दान का कई गुना महत्व रहेगा। पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन इन उपायों को करने से धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
1. इस दिन तांबे के कलश में जल लेकर उसमें रोली, अक्षत और लाल रंग के पुष्प डालें तथा मंत्र 'ॐ सूर्याय नमः, ॐ आदित्याय नमः, ॐ भास्कराय नमः, अर्घ्य समर्पयामि।' आदि बोलते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें तथा इस प्रकार से अर्घ्य दें कि जल की धारा के बीच से उगते हुए सूर्य के दर्शन हो सके, इससे जीवन में संपन्नता आती है।

2. पौष पूर्णिमा पर भी पीपल के वृक्ष पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है, अतः सुबह उठकर पीपल के पेड़ के सामने कुछ मीठा चढ़ा कर जल अर्पित करें। शाम को पीपल के पास दीपक जलाना चाहिए।
3. इस दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः चन्द्रमसे नमः' मंत्र का जप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। इससे जीवन में चल रही आर्थिक समस्या खत्म होती है।
4. इस दिन सुबह स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। फिर माँ लक्ष्मी को हल्दी का तिलक लगाएं और उन्हें धूप-दीप दिखाकर पूजा करें। फिर कुछ रुपयों पर हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और उन्हें अगले दिन अपने घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न नहीं होती हैं।
5. अगर आप इस दिन पितरों का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पितरों का तर्पण अवश्य करें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामनाएँ पूरी करते हैं।
6. इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल और केसर/हल्दी मिलाकर श्रीहरि विष्णु का अभिषेक करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें इससे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
7. इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। इसके साथ ही कनकधारा स्त्रोत, श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। 8. इस दिन माता लक्ष्मी को पूजा के दौरान 11 पीले रंग की कौड़ियां अर्पित करें, इसके बाद इन कौड़ियों को एक लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
8. इस दिन मां गजलक्ष्मी की पूजा करने से कंगाली दूर होती है और धन का आगमन होता है। इसके लिए रात के समय मां गजलक्ष्मी का स्मरण कर 108 बार इस मंत्र का जाप करें- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं गजलक्ष्म्यै नमः।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications