Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Paush Putrada Ekadashi Mantra: संतान सुख के इच्छुक दंपत्ति पुत्रदा एकादशी पर करें इस शक्तिशाली मंत्र का जाप
Paush Putrada Ekadashi Mantra: एकादशी का पर्व हिन्दू धार्मिक मान्यता में बहुत ही महत्व रखता है। हर महीने दो एकादशी तिथियां आती हैं जिनके अवसर पर भगवान विष्णु की अराधना की जाती है। पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष पौष पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को मनाई जायेगी।
इस दिन व्रत के पालन और श्री हरी विष्णु की श्रद्धापूर्वक उपासना से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही संतान के जीवन की सुरक्षा भी होती है। पौष पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ ख़ास मंत्रों के जाप से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। पेश हैं ये कुछ ख़ास मंत्र -

1. पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान् श्री कृष्ण सम्बन्धी एक ख़ास मंत्र के जाप से संतान प्राप्ति होती है। भगवान श्रीकृष्ण भी विष्णु जी के अवतार हैं इसलिए पूजा करते समय संतान गोपाल मंत्र 'ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:' मंत्र का जाप करें।
2. पुत्रदा एकादशी के दिन संतान की खुशहाली और सुरक्षा के लिए 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी और संतान का जीवन खुशहाल होगा।
3. संतान की चाह रखने वाले जातक पौष पुत्रदा एकादशी के दिन इस मंत्र का भी जाप करें - "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications