Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Pausha Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ योग, तिथि के साथ नोट करें शुभ मुहूर्त
Paush Putrada Ekadashi 2024: हिन्दू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व होता है। एकादशी तिथि भगवान् विष्णु को समर्पित तिथियाँ होती हैं और इस दिन श्री हरि विष्णु की पूरी श्रद्धा से अराधना की जाती है। पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है।
इस एकादशी तिथि के दिन व्रत के पालन से हजारों यज्ञों के सामान फल की प्राप्ति होती है और त्रिविध पापों से मुक्ति मिलती है।पुत्रदा एकादशी के दिन व्रत के पालन से संतान की प्राप्ति का फल मिलता है और संतान के जीवन को सुरक्षा भी प्रदान होती है। जानते हैं इस एकादशी व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत पारण के समय और महत्व के बारे में विस्तार से -

पौष पुत्रदा एकादशी 2024 की तिथि एवं मुहूर्त
पुत्रदा एकादशी का व्रत हिन्दू पंचांग के अनुसार साल में दो बार मनाया जाता है। 2024 में पौष पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को मनाई जायेगी।
एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जनवरी को शाम 06:26 बजे से होगी और अगले दिन 21 जनवरी को शाम 07:26 बजे तिथि का समापन होगा। उदया तिथि को मानते हुए 21 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी।
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन ब्रह्म योग
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन ब्रह्म योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग 21 जनवरी की सुबह 07:26 बजे से शाम 07:26 बजे तक रहेगा। इस शुभ समय काल के दौरान दान करना फलदायी होता है।
व्रत पारण का समय
एकादशी के व्रत का पारण अगले दिन द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है। पौष पुत्रदा एकादशी के व्रत का पारण 22 जनवरी को सुबह 07:14 से 09:21 बजे तक शुभ समय रहेगा।
पौष पुत्रदा एकादशी का महत्व
पुत्रदा का अर्थ होता है 'पुत्र का दाता', इस एकादशी का महत्व संतान प्राप्ति के लिए ज़रूरी होता है। पौष माह में आने वाली इस एकादशी के व्रत को जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु की भक्ति में व्रत रखते हैं उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत के पालन से आपके संतान को सुरक्षा और समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
