Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Hair Wash in Periods: मासिक धर्म में कब धोने चाहिए बाल, जानें शास्त्रों में इसका जवाब
हिन्दू संस्कृति में धर्म शास्त्रों के साथ साथ वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र को भी उतनी ही महत्ता दी जाती है। महिलाओं को हर महीने होने वाली माहवारी के विषय में ज्योतिष शास्त्र में कई महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं।
धर्म और शास्त्रों में पीरियड्स संबंधी कई नियमों को बताया गया है जैसे मंदिर में प्रवेश ना करना, अचार नहीं छूना आदि। जहां कई संस्कृतियां आज भी ऐसे नियमों का पालन कर रही हैं, वहीं कुछ तबका वैज्ञानिक समझ का पालन करते हुए इन नियमों को पीछे छोड़ रहा है।

ज्योतिष शास्त्र में महिलाओं के माहवारी के समय बाल धोने संबंधित कई आवश्यक नियम बताये गये हैं। जानते हैं कौन से है वो नियम -
पीरियड्स के किस दिन धोएं बाल?
महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि पीरियड्स के किस दिन बाल धोए जाएं। हर महिला की माहवारी की अवधि अलग अलग होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके पीरियड्स तीन दिन चलते हैं, तो चौथे दिन बाल धोने चाहिए। वहीं माहवारी की अवधि यदि 6 या 7 दिन है तो आठवें दिन बाल धोने चाहिए।
ज्योतिष जानकारों के अनुसार पीरियड्स के खत्म होने के बाद पांचवें या आठवें दिन बाल धोना न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि शारीरिक स्वच्छता के लिए भी अच्छा माना जाता है।
पीरियड्स के समय बाल धोने के लिए ये उपाय आज़माएं
जब भी किसी कारणवश पीरियड्स के दौरान बाल धोने पड़ जाए तब ज्योतिषी उपाय के अनुसार बाल्टी के पानी में एक चुटकी सेंधा नमक डाल दें। इससे किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव खत्म हो जाता है और शारीरिक नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है।
इसके साथ ही पीरियड्स के दौरान किसी दिन बाल धोने पड़े तो पहले बालों को ठीक प्रकार से गीला कर लें फिर शैम्पू लगाएं।

क्यों न धोएं माहवारी के दिनों में बाल
पीरियड्स के खत्म होते ही अगले दिन बाल धोने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर ना केवल स्वच्छ होता है बल्कि मन और शरीर ताज़गी भरा महसूस करता है।
पीरियड्स के दौरान शरीर का तापमान बढ़ा हुआ होता है, जो प्राकृतिक होता है। इस दौरान बाल धोने से शरीर का प्राकृतिक तापमान बिगड़ जाता है जो स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। यही वजह है कि पीरियड्स के खत्म होने के बाद ही बाल धोने की सलाह दी जाती है।
वैज्ञानिक आधार
हालांकि पीरियड्स के समय किस दिन बाल धोये जाएं इसका कोई वैज्ञानिक आधार मौजूद नहीं है। विज्ञान में शरीर को साफ़ रखने और माहवारी सम्बन्धी स्वच्छता को बनाये रखने की आवश्यकता पर जोर दिया जाता है जिससे किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन ना पनपें। हालांकि बाल धोने सम्बन्धी अब तक कोई वैज्ञानिक रिसर्च सामने नहीं आई है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
