Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Pitru Paksha Shopping: पितृ पक्ष समाप्त होने से पहले घर ले आएं ये चीजें, पितरों के साथ देवों की भी होगी कृपा
Pitru Paksha Shopping: इस साल का पितृ पक्ष जारी है और अपने पितरों के श्राद्ध किये जा रहे हैं। पितृ पक्ष की अवधि 14 अक्टूबर तक चलेगी। पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध और पिंडदान के साथ साथ पितृ दोषों को मुक्त करने के लिए और भी कई तरह के उपाय किये जाते हैं।
इस अवधि में कुछ ख़ास चीज़ों को घर लाने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन चीज़ों को पितृ पक्ष में घर लाने से घर में सुख समृद्धि आती है। जानते हैं किन चीज़ों को पितृपक्ष के समय घर लाएं -

काला तिल
काले तिल का पितृ सम्बन्धी धार्मिक महत्व होता है। पितृ पक्ष के दौरान घर में काले तिल को ज़रूर खरीदकर लाना चाहिए। इससे पितरों की नाराज़गी और परिवार की समस्याएं दूर होती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
नये वस्त्र
पितृ पक्ष के दौरान दान का विशेष महत्व होता है। इस अवधि में दान करने के लिए अपनी क्षमतानुसार नये वस्त्र खरीदकर लाएं। किसी ज़रूरतमंद को नये वस्त्र ही दान में दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
जौ
जौ को एक महत्वपूर्ण अनाज माना जाता है। श्राद्ध की अवधि में जौ को घर लाना शुभ माना जाता है। इससे ना केवल पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि मां अन्नपूर्णा भी अपनी कृपा बरसाती है। इससे धन धान्य की कमी भी पूरी होती है और परिवार पर सदा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications