Pitru Paksha 2023 Start Date: जानें कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध और कब होगी पितृ पक्ष की अंतिम तिथि

Pitru Paksha 2023: हिन्दू धर्म में पितरों यानि पूर्वजों का बहुत महत्व है। पितरों की आत्मा को शांति पहुंचाने और उनका आशीर्वाद अपने परिवार पर बनाये रखने के लिए अलग अलग कर्मकांडों का सहारा लेते हैं।

पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शान्ति के लिए 16 दिन श्राद्ध किये जाते हैं, जिसमें उनको तर्पण देकर पूजा जाता है। साथ ही उनकी आत्मा की तृप्ति के लिए पिंडदान किया जाता है।

Pitru Paksha 2023 Start Date And End Date: Shradh Kab Se Shuru Hai Or Kab Khatam Hai

इन 16 दिनों के श्राद्ध को पितृ पक्ष कहा जाता है, इस अवधि में श्रद्धा पूर्वक पूर्वजों को याद करने और उनका श्राद्ध करने से ना केवल उनकी आत्मा को शांति मिलती हैं बल्कि आपके परिवार और पूरे कुल पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। जानते हैं इस वर्ष के पितृ पक्ष की तारीखें -

पितृ पक्ष कब से शुरु होगा और कब समाप्त होगा?

इस वर्ष पितृ पक्ष 29 सितम्बर से शुरू हो रहा है। श्राद्ध का सिलसिला 14 अक्टूबर तक चलेगा। पितृ पक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन माह की अमावस्या तिथि तक चलता है।

Pitru Paksha 2023 Start Date And End Date: Shradh Kab Se Shuru Hai Or Kab Khatam Hai

श्राद्ध 2023 की तारीखें

पूर्णिमा श्राद्ध 29 सितंबर
प्रतिपदा श्राद्ध 30 सितंबर
द्वितीया श्राद्ध 1 अक्टूबर
तृतीया श्राद्ध 2 अक्टूबर
चतुर्थी श्राद्ध 3 अक्टूबर
पंचमी श्राद्ध 4 अक्टूबर
षष्ठी श्राद्ध 5 अक्टूबर
सप्तमी श्राद्ध 6 अक्टूबर
अष्टमी श्राद्ध 7 अक्टूबर
नवमी श्राद्ध 8 अक्टूबर
दशमी श्राद्ध 9 अक्टूबर
एकादशी श्राद्ध 10 अक्टूबर
द्वादशी श्राद्ध 11 अक्टूबर
त्रयोदशी श्राद्ध 12 अक्टूबर
चतुर्दशाी श्राद्ध 13 अक्टूबर
अमावस्या श्राद्ध 14 अक्टूबर

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion