Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 काम, बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर
Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर 2025 से पितृ पक्ष शुरू हो रहे हैं। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की आत्माओं की शांति के लिए विशेष पूजा-पाठ करते हैं। पिंडदान किया जाता है और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। कुछ लोग घर पर ही सारी क्रिया करते हैं तो कुछ लोग हरिद्वार जाकर करते हैं। लेकिन इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए खास प्रतिबंध होते हैं।
गर्भवती महिलाएं इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान न रख पाने पर अनजाने में अपने और अपने आने वाले बच्चे के लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं। जानिए पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाओं के लिए 5 ऐसी सावधानियां, जिन्हें भूलना भारी पड़ सकता है।
1. होने वाले बच्चे के लिए नए कपड़े न खरीदें
पितृ पक्ष के मौके पर अक्सर महिलाएं गलती कर जाती हैं कि वो होने वाले बच्चे के लिए कपड़े खरीद लेती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान होने वाले बच्चे के लिए कपड़े न लें। अगर इस दौरान बच्चा पैदा हो भी जाए तो अच्छी बात है बल्कि वो बालक बहुत भाग्यशाली होता है लेकिन उसे पुराने वस्त्र ही पहनाएं।

2. श्राद्ध में बनने वाले खाने से अलग रहें
पितृ पक्ष में पूर्वजों के लिए बनने वाले खाने से दूर रहें। जो गर्भवती महिलाएं हैं वो न तो पूर्वजों के नाम का खाना बनाएं और न ही उसे छुएं। जब रसोईघर में खाना बन रहा हो तो वो वहां न जाएं तो अच्छा होगा, वरना कहा जाता है कि इससे पितृ नाराज हो जाते हैं।
3. मांसाहारी भोजन से दूर रहें
पितृ पक्ष में तो वैसे भी तामसिक भोजन और मांस आदि खाना वर्जित होता है। मगर खासतौर पर गर्भवती महिलाएं इस दौरान इस बात का ध्यान रखें वरना इसका बुरा असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर हो सकता है।
4. पिंडदान वाले स्थान पर न जाएं
पितृ पक्ष में पूर्वजों का पिंडदान किया जाता है। कुछ लोग घर पर पंडित बुलाकर करते हैं तो कुछ हरिद्वार या गंगा किनारे जाकर करते हैं। दोनों में से किसी भी ऐसी जगह पर जहां पिंडदान हो रहा हो गर्भवती महिलाओं का जाना मना होता है वरना बच्चे पर इसका बुरा असर पड़ता है।
5. बाल और नाखुन न काटें
पितृ पक्ष के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने बाल और नाखुन नहीं काटें। वैसे तो इस दौरान सभी को ये काम करने की मनाही होती है लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर पर ये काम करने वर्जित होते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके गर्भ में पल रहे बच्चे को पितरों का आशीर्वाद मिले तो बताए गए कामों को करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications