Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Pitru Paksha Me Gold Shopping: पितृ पक्ष में इस दिन खरीद सकते हैं सोना चांदी, बाकि दिन बिलकुल ना करें खरीदारी
Pitru Paksha Me Gold Shopping: पितृ पक्ष के दौरान पितृ लोक के दरवाजे खोल दिए जाते हैं ताकि पितृ अपनी संतान से मिल सकें। ऐसे में संतानों को एक मौका मिलता है जिससे वे अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट कर सकें और वो धार्मिक क्रियाएं कर सकें जिससे पितृ की आत्मा को शांति मिले।
पितृ प्रसन्न ना हों तो पितृ दोष लगता है जिससे संतान की तरक्की रुक जाती है और कष्ट बढ़ जाता है। शास्त्रों की मानें तो पितृ पक्ष शोक का समय होता है और इसलिए इन 16 दिनों में किसी तरह का कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जो आपके श्रृंगार से जुड़ा हो या किसी भोग विलास या बड़े आनंद वाले उत्सव से जुड़ा हुआ हो।

पितृ पक्ष में सोना खरीदना शुभ या अशुभ?
लोगों को दुविधा होती है कि पितृ पक्ष में सोना खरीदें या नहीं खरीदें। इसके लिए शास्त्रों में कोई स्पष्ट नियम नहीं बताएं गए हैं। सोना चांदी की खरीद पूर्णतः इस बात पर निर्भर है कि आपका उद्देश्य क्या है? आपकी मंशा क्या है? अगर आप श्रृंगार के उद्देश्य से यानी की नेकलेस, अंगूठी आदि उद्देश्य से ले रहे हैं तो फिर सोने की शॉपिंग मत कीजिये। इससे पूर्वज प्रसन्न नहीं होंगे। लेकिन अगर ये आपका व्यापार है या फिर आपके व्यापर में सोने की जरुरत है तो फिर आप सोना खरीद कर सकते हैं।
पितृ पक्ष की अष्टमी तिथि को खरीद सकते हैं सोना
आमतौर पर पितृ पक्ष में सोना चांदी ना खरीदा जाए तो बेहतर होगा लेकिन पितृ पक्ष में एक तिथि ऐसी भी आती है जिस दिन सोना चांदी खरीदना शुभ होता है। पितृ पक्ष की अष्टमी तिथि को सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आप चाहे तो इस दिन सोना खरीद सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications