Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Pitru Paksha Me Kya Daan Kare: इन चीजों के दान से पितरों को मिलेगा मोक्ष, देखें लिस्ट
Pitru Paksha Me Kya Daan Kare: पितृ पक्ष जारी है और हिन्दू परिवार अपने पूर्वजों का पिंडदान करते हैं और उनका स्मरण व पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पितृ पक्ष की इस अवधि में पितरों को भोजन अर्पित किया जाता है, ब्राह्मण भोजन कराया जाता है और उनके नाम से दान का पुण्य किया जाता है।
इस वर्ष 29 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक श्राद्ध मनाए जायेंगे। इस दौरान आप भी अपने पूर्वजों की आत्मा की शान्ति और अच्छे परिणाम के लिए दान का पुण्य कर सकते हैं। जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान आपको कौन सी चीज़ें ज़रूर दान करनी चाहिए -

सफ़ेद मिठाई का दान
धार्मिक मान्यता के अनुसार पितरों को सफ़ेद रंग बहुत पसंद होता है। सफ़ेद रंग सकारात्मकता का भी प्रतीक होता है और धार्मिक नीति के अनुसार श्राद्ध के दिन सफ़ेद रंग की मिठाई अपने पूर्वज की स्मृति में दान देना चाहिए।
जौ और तिल का दान
किसी भी अन्न का दान करना बेहद पुण्य का काम माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान जौ की खरीददारी घर में सुख समृद्धि लेकर आती है। इसे धरती का पहला अन्न माना जाता है। श्राद्ध के दौरान जौ का दान सोने के दान जितना पुण्य देता है। जौ के दान से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही तिल का दान भी संकटों और विपदाओं से रक्षा प्रदान करता है।

पान का करें दान
पितृ पक्ष के दौरान किसी ब्राह्मण या निर्धन व्यक्ति को दान में पान दें। पितृ पक्ष में पान के दान से पूर्वजों के आशीर्वाद से घर में सुख संपत्ति की प्राप्ति होती और आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है।
दही का करें दान
अपने पूर्वज के श्राद्ध वाले दिन किसी ब्राह्मण या ज़रूरतमंद व्यक्ति को दही चूड़ा खिलाएं। पितृ पक्ष की अवधि में दूध-दही के दान का खास महत्व होता है। आप भी इन दोनों चीज़ों का दान श्राद्ध के दौरान कर सकते हैं।
गौ का दान
हिन्दू धर्म संस्कृति में गौ के दान को सर्वोत्तम दान माना गया है। गाय धार्मिक परिप्रेक्ष्य से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज के नाम पर गौ दान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। यह गौ दान किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को ही करें।
वस्त्र दान
वस्त्र मानव जीवन की मूलभूत ज़रूरतों में से एक होता हैं। पितृ पक्ष के दौरान किसी असहाय या ज़रूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान करें। ध्यान रखें कि दान के लिए नये कपड़े ही लें। ज़रूरतमंद लोगों को नये कपड़े देने से पितर खुश होकर अपना आशीर्वाद पूरे परिवार पर बनाए रखते हैं।
नमक का दान
पितृ पक्ष में नमक का दान भी शुभ माना जाता है। श्राद्ध के दिन सफ़ेद नमक का दान करने से पितृ दोषों से भी मुक्ति मिलती है।
गुड़ का दान
नमक के साथ साथ गुड़ का दान भी पितरों को प्रसन्न करता है। गुड़ को दान की वस्तुओं में शामिल करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में कलह और दरिद्रता खत्म होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
