Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Pitru Paksha में भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, वरना जीवनभर नहीं मिलेगा पितृदोष से छुटकारा
Pitru Paksha Me Kya Daan Na Kare: मान्यता है कि पितृपक्ष में जो व्यक्ति दान आदि के कार्य करता है उसको उसका 100 गुना फल प्राप्त होता है। साथ ही पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती हैं। मगर कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिनका श्राद्ध पक्ष के दौरान दान देना सख्त मना है।
आइए जानते हैं पितृपक्ष में किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि, इन चीजों का दान करने से आपके पितर आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको पितृदोष का सामना करना पड़ सकता है।

Pitru Paksha Me Kya Daan Na Kare:
1. पितृ पक्ष में तेल का दान नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में तेल का दान करने से आपके पितर आपसे नाराज हो सकते हैं। खासकर के सरसों के तेल का दान तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
2. पितृ पक्ष में अन्न का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। साथ ही शास्त्रों में भी कहा गया है कि अन्न दान महादान होता है। पितृ पक्ष में यदि आप भोजन का दान करना ही चाहते हैं तो अच्छे भोजन का दान करें और किसी को भी अपना झूठा भोजन तो बिल्कुल भी न दें। पितृ पक्ष में अच्छा और शुद्ध भोजन किसी को करवाने से पितर खुश होते हैं।
3. पितृपक्ष में कई लोग बर्तन का दान करते हैं लेकिन, इस बात का ख्याल रखें कि आप लोहे के बर्तन का दान न करें। लोहे के बर्तन का दान करने से पितर आपसे नाराज हो सकते हैं और आप पर पितृदोष लग सकता है, इसलिए स्टील के बर्तन का ही दान करें।
4. पितृपक्ष के दौरान व्यक्ति को काले रंग के कपड़े किसी को भी दान नहीं देने चाहिए। पितृपक्ष में सफेद रंग के कपड़े व्यक्ति को दान में देने चाहिए। सफेद रंग के कपड़े दान करने से हमारे पूर्वज हमसे खुश होते हैं।
5. पितृ पक्ष में यदि आप कपड़े दान करना चाहते हैं तो याद रखें की दान में सिर्फ नए कपड़े ही दें। अपने पुराने और बेकार कपड़े किसी को भी दान में नहीं दें, साथ ही जूते चप्पल भी दान न करें क्योंकि, इस तरह का दान करने से व्यक्ति पर राहु दोष और पितृदोष लगता है। जिससे आपकी तरक्की में बाधा पैदा हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications