Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर भेजें ये शुभकामनाएं, भगवान विष्णु देंगे संतान सुख का आशीर्वाद
Putrada Ekadashi 2025 Wishes: सनातन धर्म में पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत संतान सुख, परिवार की खुशहाली और जीवन में शुभता लाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से भगवान विष्णु की पूजा करने और शुभकामनाएं देने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। पुत्रदा एकादशी न सिर्फ व्रत और पूजा का दिन है, बल्कि अपनों को शुभ संदेश भेजकर ईश्वर की कृपा साझा करने का भी अवसर है। इस बार पुत्रदा एकादशी की तिथि को लेकर असमंजस बना हुआ है।
अगर आप आज व्रत रख रहे हैं तो इस पावन दिन पर अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों को मंगलकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2025 Wishes) के खास संदेश जिन्हें आप व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आसानी से शेयर कर सकते हैं। चलिए फिर देखते हैं लिस्ट...

पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं (Putrada Ekadashi 2025)
1. पुत्रदा एकादशी का यह पावन दिन
आपके जीवन में सुख, शांति और संतोष लेकर आए।
भगवान विष्णु की कृपा से
आपके घर-आंगन में खुशियों की किलकारी गूंजे
और हर मनोकामना पूर्ण हो।
पुत्रदा एकादशी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. निस्वार्थ भक्ति, सच्चा विश्वास और श्रद्धा
जब भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित होती है,
तो जीवन की हर कठिन राह आसान हो जाती है।
इस पुत्रदा एकादशी पर
ईश्वर आपके परिवार को
सुख-समृद्धि और संतान सुख से परिपूर्ण करें।
3. पुत्रदा एकादशी केवल व्रत का दिन नहीं,
बल्कि आस्था, उम्मीद और आशीर्वाद का पर्व है।
आज भगवान विष्णु से यही प्रार्थना है
कि आपके जीवन में हर कमी पूरी हो
और आपके घर में सदा खुशियों का वास रहे।
4. भगवान विष्णु की कृपा से
आपका जीवन खुशियों से भर जाए,
परिवार में प्रेम बना रहे
और संतान के रूप में
ईश्वर का अमूल्य उपहार प्राप्त हो।
पुत्रदा एकादशी की मंगलकामनाएं।
पुत्रदा एकादशी की शायरी (Putrada Ekadashi 2025)
5. विष्णु जी की कृपा बरसे अपार,
संतान सुख से भरे हर घर-द्वार।
श्रद्धा से जो व्रत यह करे,
उसका जीवन हो खुशहाल हर बार।
6. एकादशी का पावन त्योहार,
लेकर आया सुख-समृद्धि अपार।
विष्णु कृपा बनी रहे सदा,
हर जीवन में हो खुशियों की बहार।
7. आस्था का दीप जले हर मन में,
विश्वास की ज्योत जगे हर घर में।
पुत्रदा एकादशी पर मिले आशीर्वाद,
खुशियां बसें जीवन के हर पल में।

पुत्रदा एकादशी कोट्स (Putrada Ekadashi Quotes in Hindi)
8. "पुत्रदा एकादशी हमें सिखाती है कि
सच्ची भक्ति से भगवान विष्णु
हर अधूरी इच्छा को पूर्ण करते हैं।"
9. "श्रद्धा, संयम और विश्वास
पुत्रदा एकादशी के तीन मूल मंत्र हैं।"
10. "जहां भगवान विष्णु की कृपा होती है,
वहां संतान सुख और शांति
स्वयं अपना स्थान बना लेती है।"
पुत्रदा एकादशी स्टेटस (Putrada Ekadashi 2025 WhatsApp Status / FB Status)
11. भगवान विष्णु की कृपा से
आपके जीवन में खुशियों की कमी न हो।
Happy Putrada Ekadashi 2025
12. पुत्रदा एकादशी का पावन व्रत
आपके घर में सुख और संतान सुख लाए।
जय श्री हरि
13. विष्णु भक्ति, परिवार की खुशहाली
और जीवन में संतोष-
यही है पुत्रदा एकादशी का संदेश।
14. संतान सुख, सुख-समृद्धि और शांति
भगवान विष्णु आपको सदैव प्रदान करें।
पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
