Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Hartalika Teej in Pregnancy: गर्भावस्था में तीज व्रत करने की सोच रही हैं तो पहले जान लें ये जरूरी नियम
Hartalika Teej in Pregnancy: विवाह के बाद पति की लम्बी उम्र और दाम्पत्य सुख की प्राप्ति के लिए तीज का व्रत रखा जाता है। वर्ष में तीन तरह की तीज आती है। 18 सितंबर को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा।
इस दिन बेहद कठोर निर्जला व्रत का पालन किया जाता है। सुहागन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए यह व्रत रखती हैं। वहीं सोलह शृंगार कर मां गौरी और महादेव शिव की अराधना करती हैं।

यदि महिला गर्भवती हैं तो भी वे हरतालिका तीज का व्रत रख सकती हैं, बस उन्हें कुछ ख़ास नियमों का ख्याल रखना होगा। जानते हैं गर्भवती महिलायें कैसे हरतालिका तीज का व्रत रखें -
सबसे पहले अपने डॉक्टर से लें सलाह
प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी तरह के व्रत उपवास रखने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। प्रेगनेंसी के दौरान महिला का स्वास्थय बेहद नाज़ुक होता है। इस दौरान उन्हें किसी भी बड़े कदम से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
निर्जला व्रत ना रखें
वैसे तो हरतालिका तीज के दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इस दिन निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। यदि वे व्रत रखना चाहती भी हैं तो कुछ ना कुछ पेय पदार्थ लेते रहें। नारियल पानी, फलों का जूस, दूध या लस्सी समय समय पर पीते रहें। बच्चे की गतिविधि को महसूस करते रहें। हालांकि व्रत के दौरान चै कॉफ़ी के सेवन से परहेज़ करें।
प्रेगनेंसी के पहले तीन महीना ना रखें व्रत
गर्भ धारण के पहले तीन महीने बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और उस दौरान स्त्री को बहुत भूख लगती है और उन्हें अलग अलग चीज़ें खाने की लालसा होती है। यह समय गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी बहुत निर्णायक होता है। इसलिए इस समय किसी भी प्रकार के उपवास ना रखें और खुद को भूखा बिलकुल भी ना रखें।
भूलकर भी न करें ये काम
हरतालिका तीज के दिन कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए। तीज के दिन महिलाएं झूला झूलती हैं, लेकिन गर्भवती स्त्रियों को यह बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। वहीं सुहागनें इस दिन रात भर जागरण करती हैं और भगवान का स्मरण करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को रात भर नहीं जागना चाहिए, इससे उन्हें थकान हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
