Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Hariyali Teej 2023: गर्भवती स्त्रियां इस तरह से करें हरियाली तीज व्रत, शिशु की सुरक्षा के लिए जरूर जानें नियम
Pregnant Women Hariyali Teej Vrat Kaise Kare: सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज एक बहुत बड़ा पर्व है। इस दिन वो अपने सुहाग की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, घर की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए व्रत करती हैं।
हरियाली तीज का व्रत बहुत कठिन माना जाता है। महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और अपना अधिक समय माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना में बिताती हैं।

महिलाएं पूरे साल इस पावन दिन का बेसब्री से इन्तजार करती हैं। इस साल हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। यदि आप गर्भवती हैं और इस साल हरियाली तीज का व्रत करने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।
गर्भवती स्त्रियां हरियाली तीज व्रत करते हुए इन बातों का ध्यान रखें
भूल से भी न करें निर्जला व्रत: हरियाली तीज का व्रत निर्जला किया जाता है। लेकिन यदि आप गर्भावस्था में हरियाली तीज का व्रत कर रही हैं तो आप इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर का परामर्श जरूर लें। साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि आप इस दिन निर्जला व्रत का संकल्प न लें। ऐसा करना गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डाल सकता है।
गर्भवती व्रती दिन में जरूर करे ये काम: आप भले ही निर्जला व्रत न रखें लेकिन पूजा, उपवास आदि के कारण शरीर में थकावट होना लाजमी है। वैसे तो हरियाली तीज के मौके पर दिन में सोना वर्जित माना जाता है लेकिन आप इस दिन आराम कर सकती हैं। बच्चे की मूवमेंट का भी पूरा ध्यान रखें।
पूजा और ध्यान में बिताएं समय: हरियाली तीज के मौके पर भले ही आप निर्जला व्रत नहीं कर पा रही हों, लेकिन इस दिन आप पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव और पार्वती माता की आरधना करें। मंत्रों का जाप करें। इस दिन भक्तिमय गीत सुनें। इससे आपको और आपके बच्चे को सुकून मिलेगा।
तीज पर झूला झूलने का है रिवाज: हरियाल तीज को श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन झूला झूलने की परंपरा भी है। मगर गर्भवती स्त्रियों को इससे परहेज करने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था में झूला झूलना आपको परेशानी में डाल सकता है।
गर्भवती स्त्रियां करें इन चीजों का सेवन: प्रेगनेंट महिलाएं हरियाली तीज व्रत में फलाहार करें। आप शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए आप पानी पिएं, रस वाले फल लें और दही का सेवन करें। आप इस बात का ध्यान रखें की आस्था के साथ आपको एक नन्ही जान की हिफाजत भी करनी है।
गर्भवती महिलाएं उपवास में इन चीजों के सेवन से बचें: गर्भवस्था में ज्यादातर महिलाओं में गैस, एसिडिटी, अपच आदि की समस्या वैसे ही बढ़ जाती है। उपवास के समय यह समस्या आपको और अधिक परेशान कर सकती है। ऐसे में आप चाय, कॉफी के सेवन से बचें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications