Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
वक़्त से पहले मौत के मुंह में क्यों चले जाते हैं कुछ लोग? प्रेमानंद जी महाराज जी ने बताया इसका मुख्य कारण
Akaal Mrityu Kyu Hoti Hai: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। भक्तों के बीच प्रेमानंद महाराज जी के एकांतिक वार्तालाप बहुत प्रसिद्ध हैं। महाराज जी का प्रवचन देश ही नहीं अपितु विदेशों के कोने-कोने में सुना जाता है तथा दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में उनके आश्रम में पहुँचते हैं।
प्रेमानंद महाराज जी लोगों को उनके समय से पूर्व अल्प काल मृत्यु के कारण बताए हैं। उनके अनुसार व्यक्ति कई मुख्य बातों का अनुसरण नहीं करता है जो उनकी अकाल मृत्यु का कारण बनता है। प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार यह आकस्मिक घटना नहीं अपितु व्यक्ति के पाँच कर्म उसे उसकी मृत्यु की ओर धकेलती है। आइए विस्तार पूर्वक इस बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

पराई स्त्री पर नज़र डालना
प्रेमानंद महाराज जी का मानना है कि जो भी पुरुष अपनी धर्मपत्नी के अलावा अन्य स्त्री पर नज़र डालता है, साथ ही उसके साथ संबंध बनाता है, उनका स्थान नरक में होता है। उसकी मृत्यु समय से पूर्व हो सकती है।
दूसरों के धन पर कब्जा कर लेना
प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार जो भी व्यक्ति दूसरे के धन पर बुरी नजर रखता है तथा उसको हथियाना चाहता है। साथ ही किसी के हक को छीनकर खाता है उसे भगवान बिल्कुल भी माफ नहीं करते हैं। ऐसे व्यक्ति की समय से पहले मृत्यु हो सकती है।
इन लोगों को झेलना पड़ता है भगवान का क्रोध
प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति वेद पुराण जैसे ग्रंथों का किसी भी प्रकार से मान सम्मान नहीं करता है, तो भगवान उससे रुष्ट हो जाते हैं। उनकी ऐसी हरकतों से भगवान उनसे कभी खुश नहीं रहते हैं। ऐसे में उस व्यक्ति की समय से पहले मृत्यु हो सकती है।
कन्या अथवा स्त्री का सम्मान न करना
प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार यदि कोई कन्या का अपमान करता है तथा उन्हें बुरी नजर से देखता है और हर समय नीचे गिराने का प्रयास करता है। उसके साथ गाली गलौज करता है, उसकी मृत्यु समय से पूर्व अवश्य लिखी होती है।
माता पिता की इज्जत न करना
प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक जो व्यक्ति अपने माता-पिता समेत बड़ों से दुर्व्यवहार करता है या बात-बात पर अपशब्दों का उपयोग करता है, उसकी मृत्यु समय के पहले निश्चित हो जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
