Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Janam Kundali Nahi Mil Rahi: जन्म कुंडली न मिलने पर भी शादी करना सही या गलत? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
Janam Kundali Nahi Milne Par Shadi Karni Chahiye Ya Nahi: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचन सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल होते हैं। दिनों दिन प्रेमानंद महाराज जी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। महाराज जी के प्रवचन देश ही नहीं अपितु विदेश के कोने-कोने में सुने जाते हैं और दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्याओं में उनके आश्रम में पहुँचते हैं।
सुख और सरल सुखद अनुभव के धनी हैं महराज जी। प्रेमानंद महाराज जी सत्संग के दौरान अपने भक्तों के सवालों का जवाब भी देते हैं। ऐसे ही एक भक्त ने उनसे सवाल पूछा कि लड़की लड़का एक दूसरे से प्रेम करते हैं लेकिन अगर जन्म कुंडली न मिले तो विवाह करना चाहिए या नहीं। आइये जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज ने इसका क्या उत्तर दिया।

Janam Kundali Nahi Milne Par Shadi Karni Chahiye Ya Nahi?
प्रेमानंद महाराज जी ने बड़ी ही मधुरतापूर्वक जवाब देते हुए कहा कि हाँ उन्हें विवाह कर लेना चाहिए। उनके मुताबिक अगर दोनों की कुंडली नहीं मिल रही है तो इसे भगवान को समर्पित कर कर देना चाहिए और एक दूसरे से विवाह कर लेना चाहिए। भगवान ही सर्व सुख दाता है और भगवान को साक्षी मानने से विपरीत ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
यदि एक दूसरे का मन आपस में मिल गया है तो ईश्वर को साक्षी मानकर हँसी-खुशी विवाह कर लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विवाह तब होना चाहिए जब माता-पिता की सहमति हो। प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि प्रेम का अलग स्थान है लेकिन जब तक माता-पिता की अनुमति तथा सहमति न हो तब तक विवाह नहीं करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications