Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Daan Kise Kare: ब्राह्मण या गरीब, किसे दान देने से ज्यादा पुण्य प्राप्त होगा, प्रेमानंद महाराज से जानें जवाब
Daan Kise Dena Chahiye: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। इनके सत्संग को सुनने के लिए लोग देश विदेश के कोने कोने से उनके पास पहुँचते हैं। प्रेमानंद महाराज जी ने सत्संग के दौरान एक महत्वपूर्ण बात दान के बारे में बताई।
उन्होंने दान किसे करना चाहिए और किन परिस्थितियों में करना चाहिए के बारे में जानकारी दी। हाल ही में एक भक्त ने महाराज जी के सत्संग के दौरान एक सवाल किया कि क्या दान ब्राह्मणों को देना चाहिए या दान गरीबों को देना चाहिए।

किसे दान देने से ज्यादा पुण्य मिलता है?
इस सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज जी बड़ी ही मधुरता पूर्वक कहते हैं कि सर्वप्रथम हमें दान देने से पहले दान का मतलब समझना चाहिए। वे बताते हैं कि दान का शाब्दिक अर्थ है आवश्यकता वाले लोगों को कुछ देना।
महाराज जी उदाहरण देते हुए कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति भूखा है तो उसे भोजन दे दो और कोई व्यक्ति प्यासा है तो उसे पानी पिला दो, अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे दवाई दिला दो।
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि हमें दान देते समय तीन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई भूखा है, कोई बीमारी से पीड़ित है, कोई ठंड के कारण ठिठुर रहा है तो हमें उसकी हर संभव मदद करनी चाहिए।
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को दान स्वरूप पैसा दे रहे हैं तो बहुत ही सावधान रहना चाहिए क्योंकि हो सकता है वह पैसे का उपयोग गलत कार्य में करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
