Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Subah Jaldi Kaise Uthe: सुबह जल्दी उठने में होती है परेशानी, प्रेमानंद महाराज ने बताया इसका सुंदर तरीका
Subah Jaldi Kaise Uthe: प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार कई बार लोग लाख कोशिशों के पश्चात भी सुबह नींद नहीं खोल पाते हैं तो उसके लिए बिल्कुल भी चिंता करने की बात नहीं है। दरअसल वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी ने प्रातः निद्रा से निजात पाने के लिए एक अचूक उपाय बताया है जिससे व्यक्ति की नींद अवश्य खुल जाएगी। आइए इस उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं-
वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी राधा कृष्ण भक्ति मार्ग की प्रखर प्रवक्ता है। प्रेमानंद महाराज जी की वाणी अत्यंत ही मनमोहक है। महराज जी की मीठी वाणी दिल को छू जाती है। महाराज जी देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अति लोकप्रिय है। महाराज जी का सत्संग का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता है। प्रेमानंद महाराज जी अपने भक्तों को जीवन नए सिरे से जीने की कला की विषय में मार्गदर्शन करते हैं।
हाल ही में महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें प्रेमानंद महाराज जी ने अपनी प्रखर वाणी से बताया है कि प्रातः काल में जिस भी व्यक्ति को उठने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसे क्या उपाय करना चाहिए। व्यक्ति प्रातः काल में लाखों कोशिशें के पश्चात भी नहीं उठ पाता। अपने जीवन तथा दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठना बहुत ही आवश्यक होता है। आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज जी के कुछ अचूक उपाय-
सुबह जल्दी कैसे उठें, जानें तरीका

जानें सुबह उठने का कैसे करें प्रयास
प्रेमानंद महाराज जी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति प्रातः काल में उठने पर किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहा है तो इसका अर्थ है कि उसका लक्ष्य के प्रति समर्पण काफी कमजोर है तथा उनके अंदर का आत्मविश्वास बहुत ही ढीला है जिसके कारण वह अपना कार्य बखूबी नहीं कर पा रहे हैं।
दिमाग में समय को लेकर करें चिंतन
प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक अगर किसी भी व्यक्ति को सुबह उठने पर किसी भी प्रकार से परेशानी आ रही है तो वह व्यक्ति इस प्रयास से निश्चित ही उठ जाएगा। प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि उस व्यक्ति को एक रात्रि पहले प्रातः काल में उठने का गहरा चिंतन करना चाहिए। इसके पश्चात उनको अपने दिमाग में एक समय निर्धारित कर लेना चाहिए कि उसको प्रातः काल 4:00 बजे उठना है। यह ख्याल आपके दिमाग में जरूर बसा रहेगा और आपकी निद्रा 4:00 बजे प्रातः काल खुल जाएगी। लेकिन आप उठने के पश्चात करवट बदल कर दोबारा सोने का प्रयास करें तो उसकी बात काफी अलग है।
अभ्यास करते रहें
प्रातः काल उठने के लिए प्रेमानंद महाराज जी का मानना है कि व्यक्ति को एक सच्चा तथा कठोर संकल्प लेना अति आवश्यक है। इसके साथ ही इस अभ्यास को लगभग 1 वर्ष तक के लंबे अंतराल तक प्रयास करते रहेंगे तो बिल्कुल ही इसमें सफलता मिलेगी।
अलार्म की भी ले सकते हैं मदद
प्रेमानंद महाराज जी का कहना है कि अगर आपको प्रातः काल में उठना है तो आप अलार्म का भी सहारा ले सकते हैं। यदि अलार्म की आदत आपको लग गया तो निश्चित ही उस समय पर आपका नींद अवश्य खुल जाएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
