Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
घर के सामने काला जूता टांगने से क्या होता है? जानें इस पर प्रेमानंद जी महाराज के विचार
Ghar Ke Samne Kala Joota Kyu Tangte Hain: आपने कई बार ये नोटिस किया होगा कि कुछ लोग अपने निज निवास (घर) के बाहर काले रंग का जूता टांगते हैं। उनका ऐसा मानना है कि अपने घर के सामने काले रंग का जूता टांगने से बुरी नजर नहीं लगती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती है। इसके अलावा आपके घर में काला जादू, टोटका आदि भी प्रवेश नहीं कर पाता है।
लेकिन क्या सच में इस मान्यता में कोई सच्चाई है। इसके बारे में प्रेमानंद महाराज जी ने अपने विचार प्रस्तुत किये हैं। आईए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक़ घर के सामने काला जूता टांगना सही है या नहीं।

घर के सामने काला जूता क्यों टांगते हैं लोग? (Why People Hang Black Shoe in Front of House)
प्रेमानंद जी महाराज एक महान वक्ता हैं। उनके बोले हुए कथन आजकल आमजन के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उनकी मुख से निकली हुई बात बहुत सत्य तथा मधुर होती है। प्रेमानंद जी महाराज घर के सामने काला जूता टांगने को लेकर कहते हैं कि कुछ लोग बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा तथा बाधाओ से बचने के लिए अपने ऐसा करते हैं। वो बताते हैं कि घर के बाहर काले रंग के जूते टांग देते हैं और कुछ लोग इस जूते को लोग उल्टा करके टांगते हैं। असल में जूते टांगने से कोई मनोकामना, इच्छापूर्ति या समस्या का हल नहीं होता है। यदि आप अपने घर के बाहर कुछ लगाना चाहते हैं तो देवी देवताओं की प्रतिमा या तस्वीर लगाएं। घर के बाहर जूते टांगने का उपाय अशुभ होता है। इस उपाय को महाराज जी बच्चों की गतिविधि तथा समय की बर्बादी से ज्यादा कुछ नहीं मानते हैं।
प्रेमानंद महाराज जी ने यह भी कहा कि दूसरों के द्वारा किए गए टोना जादू या टोटके हमारे जीवन को प्रभावित नहीं कर सकते हैं इसलिए इन बातों पर बिल्कुल ध्यान न दें। इनसे डरे नहीं और मानसिकता को हमेशा पॉजिटिव बनाए रखें। प्रेमानंद महाराज जी के मुताबिक हमारे कर्म अच्छे हैं और भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा है तो हमारा कोई बुरा नहीं कर सकता है। आप तन मन से पवित्र हैं तो दुनिया की कोई नकारात्मक ऊर्जा, काला जादू, टोटका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
