Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Propose Day 2024 Time: ये 47 मिनट आपकी किस्मत बदल देगी, शुभ मुहूर्त पर करें प्यार का इजहार
Propose Day 2024 Auspicious Time: प्रेमी जोड़ों के लिए खुशनुमा पल तथा प्यार का पर्व होता है वैलेंटाइन डे। प्यार के इजहार के लिए फरवरी का महीना बेहद ही खास माना जाता है। वसंत ऋतु की बहार, हलकी ठण्ड और प्रकृति की अपार सुंदरता और गर्मजोशी के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है।
14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। 8 फरवरी के दिन प्रपोज़ डे मनाया जाता है, जिस दिन कई लोग अपने प्यार का इज़हार अपने पसंदीदा व्यक्ति से करते हैं। अक्सर दिल की बात जुबा में लाने के लिए मन में थोड़ा धक धक व नर्वस की स्थिति होती है। डर इसलिए महसूस होता है कि कहीं हमारे किए गए प्यार का इजहार रिजेक्ट ना हो जाए।

शुभ मुहूर्त में करें प्रपोज पल भर में प्यार आपके हाथों में
अगर शुभ मुहूर्त में प्यार का इज़हार किया जाए तो सभी ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में रहेंगे और समय भी आपका साथ देगा। ज्योतिष आचार्याओं के अनुसार इस वर्ष प्रपोज़ डे के दिन मिथुन लग्न का योग बन रहा है जो आपके प्रपोज़ल के लिए शुभ समय देगा।
इस शुभ समय में करें प्रपोज़
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रपोज़ डे के दिन 47 मिनट का का बेहद शुभ मुहूर्त बन रहा है। 8 फरवरी को दोपहर 1:33 से लेकर 3:45 बजे तक का मिथुन लग्न है। लेकिन इसी समय के दौरान 1:30 से 3 बजे तक राहु काल भी लगा रहेगा। इसलिए यह ध्यान दें कि दोपहर के 3 से 3:45 बजे तक प्रपोज़ करने का सबसे शुभ मुहूर्त होगा। इसके अलावा आप 8 फरवरी को बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान भी प्रपोज़ल दे सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
