Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Purnima in 2024: पुण्यदायी होती है पूर्णिमा, जानें साल 2024 में कब कब पड़ेगी मुर्निमा तिथि, देखें तिथि-मुहूर्त
Purnima 2024 Dates: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही पावन माना जाता है। पूर्णिमा महीने में एक बार आती है और इस तरह से एक साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथि होती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक़, हर महीने के शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन चांद पूर्ण रूप में होता है और इसे ही पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और बहुत ही चमकदार व खूबसूरत नजर आता है।
पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्र देव हैं। गौरतलब है कि पूर्णिमा तिथि पर ही माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से अवतरित हुई थीं। इस तिथि पर चंद्रमा को अर्घ्य देना और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना विशेष फलदायी माना जाता है। स्नान, दान और ध्यान के लिए भी यह तिथि बहुत पुण्यदायी मानी जाती है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2024 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कब कब पूर्णिमा तिथि पड़ रही है और उनका समय क्या रहेगा।

साल 2024 में पूर्णिमा तिथि (Purnima 2024 List in Hindi)
पौष पूर्णिमा - 25 जनवरी 2024
पौष पूर्णिमा तिथि शुरू - 24 जनवरी 2024, रात 09:49
पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त - 25 जनवरी 2024, रात 11:23
माघ पूर्णिमा - 24 फरवरी 2024
माघ पूर्णिमा तिथि शुरू - 23 फरवरी 2024, दोपहर 03.33
माघ पूर्णिमा तिथि समाप्त - 24 फरवरी 2024, शाम 05.59
फाल्गुन पूर्णिमा - 24 मार्च 2024
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि शुरू - 24 मार्च 2024, सुबह 09.54
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त - 25 मार्च 2024, दोपहर 12.29
चैत्र पूर्णिमा - 23 अप्रैल 2024
चैत्र पूर्णिमा तिथि शुरू - 23 अप्रैल 2024, देर रात 03.25
चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त - 24 अप्रैल 2024, सुबह 05.18
वैशाख पूर्णिमा - 23 मई 2024
वैशाख पूर्णिमा तिथि शुरू - 22 मई 2024, शाम 06.47
वैशाख पूर्णिमा तिथि समाप्त - 23 मई 2024, रात 07.22
ज्येष्ठ पूर्णिमा - 21 जून 2024
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि शुरू - 21 जून 2024, सुबह 07.31
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि समाप्त - 22 जून 2024, सुबह 06.37
आषाढ़ पूर्णिमा - 21 जुलाई 2024
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि शुरू - 20 जुलाई 2024, शाम 05.59
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि समाप्त - 21 जुलाई 2024, दोपहर 03.46
सावन पूर्णिमा - 19 अगस्त 2024
सावन पूर्णिमा तिथि शुरू - 18 अगस्त 2024, देर रात 03.04
सावन पूर्णिमा तिथि समाप्त - 19 अगस्त 2024, रात 11.55
भाद्रपद पूर्णिमा - 17 सितंबर 2024
भाद्रपद पूर्णिमा तिथि शुरू - 17 सितंबर 2024, सुबह 11.44
भाद्रपद पूर्णिमा तिथि समाप्त - 18 सितंबर 2024, सुबह 08.04
अश्विन पूर्णिमा - 17 अक्टूबर 2024
अश्विन पूर्णिमा तिथि शुरू - 16 अक्टूबर 2024, रात 08.40
अश्विन पूर्णिमा तिथि समाप्त - 17 अक्टूबर 2024, शाम 04.55
कार्तिक पूर्णिमा - 15 नवंबर 2024
कार्तिक पूर्णिमा तिथि शुरू - 15 नवंबर 2024, सुबह 06.19
कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त - 15 नवंबर 2024, देर रात 02.58
मार्गशीर्ष पूर्णिमा - 15 दिसंबर 2024
मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि शुरू - 14 दिसंबर 2024, शाम 04.58
मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि समाप्त - 15 दिसंबर 2024, दोपहर 02.31
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
