Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Pushya Nakshatra 2023: दो दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र का महामुहूर्त, धनतेरस से पहले खरीदारी-निवेश का उत्तम संयोग
Pushya Nakshatra 2023 Dates And Time: जिस प्रकार से ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है, उसी प्रकार से नक्षत्र का प्रभाव भी मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र बताये गए हैं और इसमें पुष्य नक्षत्र को बहुत ही विशेष स्थान प्राप्त है।
इस साल दिवाली काफी ख़ास रहने वाली है। अभी इस पर्व को लगभग सप्ताह भर का समय बाकि है और उससे पहले ही पुष्य नक्षत्र का बहुत ही शुभ और दुर्लभ योग बन गया है। आपको बता दें कि शनिवार 4 नवंबर और रविवार 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है।

दरअसल दोनों दिन 8-8 शुभ योग हैं। इस तरह का संयोग पिछले 400 सालों में देखने को नहीं मिला है। त्योहारी सीजन से पहले इस तरह के योग ने लोगों के चेहरे की चमक बढ़ा दी है तो वहीं बाजारों की रौनक भी दोगुनी हो गयी है। पुष्य नक्षत्र का समय निवेश और खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना गया है। आइये इस पुष्य नक्षत्र 2023 की तारीख और शुभ समय पर एक नजर डाल लें।
पुष्य नक्षत्र के दिन बनेंगे ये शुभ योग
4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ गजकेसरी योग, शंख, मित्र, साध्य, लक्ष्मी, शश, सरल, हर्ष योग रहेंगे। साथ ही शनि देव पुष्य नक्षत्र के स्वामी है और इस दिन वो अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। वहीं 5 नवंबर को पुष्य नक्षत्र के साथ गजकेसरी, शुभ, सर्वार्थसिद्धि, श्रीवत्स, अमला, वाशि और सरल योग बनेंगे। इस योग में खरीदी गयी वस्तुओं का अक्षय फल प्राप्त होता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें?
आप दिवाली से जुडी शॉपिंग इस मुहूर्त पर कर सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन, सोने-चांदी के ज्वेलरी, यंत्र, सिक्के, धार्मिक पुस्तकें, नए बही खाते की खरीदारी आप कर सकते हैं। इस मुहूर्त पर आप अपने नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
4 नवंबर को खरीदारी के लिए चौघड़िया मुहूर्त
शुभ : सुबह 7.57 से 9.21 बजे तक
चर : दोपहर 12.07 ले 1.31 बजे तक
लाभ : दोपहर 1.32 से 2.54 बजे तक
अमृत : दोपहर 2.55 से 4.18 बजे तक
5 नवंबर को खरीदारी के लिए मुहूर्त
चर : सुबह 7.58 से 9.22 बजे तक।
लाभ : 9.23 से 10.44 बजे तक।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
