Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Pushya Nakshatra 2024: रंगभरी एकादशी के दिन पुष्य नक्षत्र का महाशुभ योग, नोट करें खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Pushya Nakshatra March 2024: पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा कहा गया है क्योंकि यह सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। पुष्य नक्षत्र को विघ्न हर्ता, मंगलकर्ता भी माना गया है। सनातन धर्म के वेदों पुराणों में भी पुष्य नक्षत्र को अत्यधिक फलदायी माना गया है। पुष्य नक्षत्र का योग प्रत्येक महीने में बनता है। नए प्रोजेक्ट, कोई बड़ी खरीदारी, निवेश, बड़े व्यापारिक, लेनदेन जैसे शुभ कार्यों के लिए लोग पुष्य नक्षत्र का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
इसके साथ ही सोना चांदी, वाहन संपत्ति, प्रॉपर्टी इत्यादि की खरीदारी भी इसी योग में की जाती है जिससे माता लक्ष्मी की कृपा वर्ष भर बनी रहती है। पुष्य योग के महत्व से संबंधित संस्कृत का एक बेहद सुंदर श्लोक और उसका अर्थ निम्नलिखित है -

"पुष्य सिद्धौ नक्षत्रे सिध्यन्ति अस्मिन् सर्वाणि कार्याणि सिध्यः। पुष्यन्ति अस्मिन् सर्वाणि कार्याणि इति पुष्य।।"
अर्थ - पुष्य नक्षत्र में प्रारंभ किए गए सभी कार्य लाभ एवम पुष्टि दायक साथ ही सर्वार्थसिद्ध होते ही हैं, और निश्चय ही फलीभूत होते हैं । फिर पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं।
आइए जानते हैं मार्च, 2024 माह के पुष्य नक्षत्र की तारीख और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र 19 तथा 20 मार्च को रहने वाला है। इस दिन अमालिका एकादशी का खास पर्व भी है। पुष्य नक्षत्र के इन दो दिनों में गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन, नामकरण, नए प्रतिष्ठान और नए व्यापार का प्रारंभ करने से कई गुना सफलता की प्राप्ति होगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च महीने में पुष्य नक्षत्र 19 मार्च मंगलवार के दिन रात 08:10 बजे से प्रारंभ होगा और 20 मार्च बुधवार को रात 10:38 बजे पर योग की समाप्ति होगी। यानी 19 और 20 मार्च को पुष्य योग रहने वाला है।
पुष्य नक्षत्र में किए जाते हैं यह शुभ कार्य -
• पुष्य नक्षत्र में कोई भी नया कार्य का शुरुआत करना बहुत ही मंगलमय माना जाता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र स्थाई रूप में होता है। स्थाई होने के कारण कोई भी नया वस्तु खरीदने से वह स्थायी तौर पर सुख शांति समृद्धि प्राप्त करवाता है।
• पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर विवाह या मांगलिक कार्य के लिए खरीददारी जैसे ,सोना चांदी वाहन,भूमि इत्यादि खरीदना बेहद ही शुभ माना गया है।
• इस शुभ योग के दौरान विद्या आरम्भ की विधि करने से बच्चों की बुद्धि तथा करियर पर एक मधुर प्रभाव पड़ता है तथा वे जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











