Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Radha Rani Bhajan Lyrics: इन भजनों के बिना अधूरा है राधाष्टमी का पर्व, यहां देखें राधा रानी के फेमस भजन
Radha Rani Bhajan Lyrics : राधा अष्टमी के पावन अवसर पर राधा रानी भजन का महत्व अत्यंत ही अद्भुत है। इस दिन किशोरी राधा का जन्म हुआ था, इसलिए भक्त उनकी भक्ति और प्रेम में लीन होकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। राधा रानी भजन न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक हैं, बल्कि मन को शांति, प्रेम और आनंद से भर देते हैं।
इन भजनों के माध्यम से भक्त राधा रानी के चरित्र, उनके प्रेम और त्याग की महानता को याद करते हैं और उनके चरणों में अपने जीवन की सभी कठिनाइयों का नाश होने की प्रार्थना करते हैं। राधा अष्टमी पर भजन-संगीत सुनना और गाना एक पारंपरिक एवं दिव्य अनुभव है, जो भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। राधाष्टमी के मौके पर हम आपके लिए कुछ फेमस भजन लेकर आए हैं।

1. मीठे रस से भरियो री राधा रानी लागे (meethe ras se bhari radha rani lage lyrics in Hindi )
राधा तू बड़भागिनी,
और कौन तपस्या किन,
तीन लोक के स्वामी है,
राधा सब तेरे आधीन ।
मीठे रस से भरीयो री,
राधा रानी लागे,
महारानी लागे,
मने कारो कारो,
जमुना जी रो पानी लागे ॥
यमुना मैया कारी कारी,
राधा गोरी गोरी,
वृन्दावन में धूम मचावे,
बरसाने की छोरी,
ब्रजधाम राधा जु की,
रजधानी लागे,
महारानी लागे,
मने कारो कारो,
जमुना जी रो पानी लागे ॥
ना भावे अब माखन मिसरी,
और ना कोई मिठाई,
जीबड़या ने भावे अब तो,
राधा नाम मलाई,
वृषभानु की लली तो,
गुड़धानी लागे,
गुड़धानी लागे,
मने कारो कारो,
जमुना जी रो पानी लागे
कान्हा नित मुरली मे टेरे,
सुमरे बारम्बार,
कोटिन रूप धरे मनमोहन,
कोई ना पावे पार,
राधा रूप की अनोखी,
पटरानी लागे,
महारानी लागे,
मने कारो कारो,
जमुना जी रो पानी लागे ॥
राधा राधा नाम रटत है,
जो नर आठों याम,
उनकी बाधा दूर करत है,
राधा राधा नाम,
राधा नाम मे सफल,
जिंदगानी लागे,
जिंदगानी लागे,
मने कारो कारो,
जमुना जी रो पानी लागे ॥
मीठे रस से भरयो री,
राधा रानी लागे,
महारानी लागे,
मने कारो कारो,
जमुना जी रो पानी लागे ॥
2. Radhe Radhe Japo Chale Aayenge Bihari (राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी)
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी,
राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी
आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा मेरी चंदा,
चकोर है बिहारी,
राधा मेरी चंदा,
चकोर है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी मिश्री,
तो स्वाद है बिहारी,
राधा रानी मिश्री,
तो स्वाद है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी गंगा,
तो धार है बिहारी,
राधा रानी गंगा,
तो धार है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी तन है तो,
प्राण है बिहारी,
राधा रानी तन है तो,
प्राण है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी सागर,
तरंग है बिहारी,
राधा रानी सागर,
तरंग है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी मोहनी,
तो मोहन बिहारी,
राधा रानी मोहनी,
तो मोहन है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा मेरी गोरी तो,
साँवरे बिहारी,
राधा मेरी गोरी तो,
साँवरे बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी भोली भाली ,
चंचल बिहारी,
राधा रानी भोली भाली ,
चंचल बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी नथनी,
तो कंगन बिहारी,
राधा रानी नथनी,
तो कंगन बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधा रानी मुरली,
तो तान है बिहारी,
राधा रानी मुरली,
तो तान है बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी,
राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी,
आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी,
राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी ॥
3. मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना (Meri Vinti Yahi hai Radha Rani Lyrics in Hindi)
मेरी विनती यही है राधा रानी,
कृपा बरसाए रखना,
हे महारानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना ॥
मुझे तेरा ही सहारा महारानी,
चरणों से लिपटाये रखना,
कृपा बरसाए रखना,
हे महारानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना ॥
छोड़ दुनिया के झूठे नाते सारे,
किशोरी तेरे दर पे आ गया,
मैंने तुमको पुकारा बृजरानी,
की जग से बचाए रखना,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा ॥
इन स्वासो की माला पे में,
सदा ही तेरा नाम सिमरूं,
लागि लगन श्री राधा नाम वाली,
लगन ये लगाये रखना,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा ॥
तेरे नाम के रंग में रंग के,
मैं डोलूं बृज गलियन में,
कहें चित्र विचित्र श्यामा प्यारी,
वृंदावन बसाए रखना,
कृपा बरसाए रखना।
हे महारानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा,
श्री राधा श्री राधा श्री राधा ॥
मेरी विनती यही है राधा रानी,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना ॥
हो मुझे तेरा ही सहारा महारानी,
चरणों से लिपटाये रखना,
कृपा बरसाए रखना,
हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,
हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना ॥



Click it and Unblock the Notifications
