Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Radha Rani Controversy: कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा जिसपर तमतमाए हुए हैं प्रेमानंद जी महाराज, देखें वीडियो
Radha Rani Controversy: वृन्दावन के प्रसिद्द महाराज संत प्रेमानंद महाराज के जीवन के प्रति ज्ञान और प्रवचन के वीडियोज़ अक्सर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज की एक विडियो बहुत वायरल हो चुकी है जिसमें वे कथावाचक प्रदीप मिश्र पर भड़काते नज़र आ रहे हैं।
यह पहला ऐसा वीडियो है जिसमें प्रेमानंद महाराज जी गुस्से में बात कर रहे हैं। जानते हैं क्या है ये मामला और आखिर प्रदीप मिश्र है कौन?

क्या है राधा रानी से जुड़ा विवाद? (Radha Rani Controversy)
प्रदीप मिश्र और प्रेमानंद महाराज के बीच का यह विवाद राधारानी जी के जन्मस्थल को लेकर शुरू हुआ है। पंडित प्रदीप मिश्र ने कथावाचन के दौरान कहा कि राधारानी बरसाने की नहीं है। वे कहते हैं कि श्री कृष्ण की पत्नियों में राधारानी का नाम नहीं है। उनके अनुसार राधारानी के पति का नाम अनय घोष है। पंडित मिश्र कहते हैं कि राधा रानी का विवाह छात्रा नाम के गाँव में हुई थी।
पंडित प्रदीप मिश्र के इस बयान पर प्रेमानंद महाराज ने अपना विरोध दर्ज कराया है। वे वीडियो में कहते नज़र आ रहे हैं कि तुम (पंडित प्रदीप मिश्र) राधा रानी को जान नहीं पाए हो, जिस दिन तुम राधा रानी को जान जाओगे उस दिन स्वयं आँखों से आंसू बहने लग जायेंगे। वे आगे कहते हैं कि बरसाने में जाकर महसूस करने से राधारानी व श्री कृष्ण प्राकट्य लगते हैं। प्रेमानंद जी ने कहा कि राधा रानी को लेकर इस तरह की टिप्पणी उनके सेवकों द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदीप मिश्र कहते हैं कि राधारानी बरसाने की नहीं बल्कि रावल नाम की जगह से थी। और बरसाने में वे केवल वर्ष में एक बार ही जाया करती थी।
प्रेमानंद महाराज आक्रोश में कहते हैं कि अभी तुमने राधा रानी को ठीक से जाना ही नहीं है। इस तरह की बात से लोग भले ही रीझ जाए लेकिन यह राधा जी के बारे में गलत बातें हैं। श्री जी की शक्तियां बहुत हैं।
राधा और कृष्णा एक प्राण दो देह हैं|||•••
— Mahima Yadav (@SinghKinngSP) June 11, 2024
पंडित प्रदीप मिश्रा ने की राधा रानी पर अमर यदि टिप्पणी|||•••
उनके जवाब में श्री प्रेमानंद महाराज जी का जवाब,,,, अगर ऐसे भागवताचार्य से भागवत सुनेंगे तो आपके पुरखे स्वर्ग नही नरक में जाएंगे||||||||•••••
क्या ऐसे पाखंडियों का… pic.twitter.com/EaPuhplhxQ
कौन हैं प्रदीप मिश्र? (Who is Pandit Pradeep Mishra?)
पंडित प्रदीप मिश्र कथावाचक, भजन गायक और आध्यात्मिक गुरु हैं। वे भारत सहित अन्य कई देशों में कथा व भजन सुनाने जाते हैं। उनकी अधिकतर कथाएं हिन्दू धर्म के लेख शिव पुराण पर आधारित होती हैं। प्रदीप मिश्र मूलतः सीहोर, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और हर साल सीहोर में वो रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन करते हैं जहां भक्तों के बीच रुद्राक्ष वितरण भी किये जाते हैं। हाल ही में राधारानी को लेकर उनके द्वारा की गई टिप्पणी ने विवाद पैदा कर दिया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
