Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के दिन कर लें ये उपाय, भाई-बहन के रिश्ते की खटास दूर कर घोलेगा मिठास
Raksha Bandhan Upay 2023: सावन का महीना अब अपने अंतिम चरणों में है और जल्द ही सावन के आखिरी चरण के सभी महत्वपूर्ण त्यौहार भी आने वाले हैं। अगस्त के अंतिम दिनों में हिन्दू संस्कृति का सबसे ख़ास पर्व रक्षाबंधन होगा। यह सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानि राखी बांधती हैं। राखी बाँधने के अलावा इस दिन भाई बहनों को कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए। इन उपायों को साथ करके भाई बहन अपने प्रेम और रिश्ते को और भी मज़बूत कर सकते हैं और जीवन में सौभाग्य ला सकते हैं -

सूर्य पूजन
रक्षाबंधन के दिन सुबह सुबह सूर्य देव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। सूर्य की पूजा के लिए सूर्य उपासना मंत्र के जाप के साथ साथ सूर्य को अर्घ्य भी दे सकते हैं। भाई बहन दोनों सूर्य की उपासना विधिवत कर सकते हैं।
महालक्ष्मी पूजन
हिन्दू धर्म में महालक्ष्मी पूजन बेहद ज़रूरी होता है। रक्षाबंधन के दिन महालक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। देवी महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें और उनकी पूजा के पश्चात मिठाई का भोग अर्पित करें। इससे दोनों भाई बहन के जीवन में आर्थिक समृद्धि आएगी।
पूजा और हवन
रक्षाबंधन के दिन घर पर पूजा और हवन करना चाहिए। भाई-बहन को साथ में हवन या पूजा की विधियां करनी चाहिए। हवन की विधि से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
