Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Raksha Bandhan 2023: भद्रा काल में नहीं बांधे राखी, रावण का हो गया था सर्वनाश, जानिये रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2023: भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन श्रावण के पावन महीने में मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई की लम्बी उम्र की कामना करती है। साथ ही भाई अपने बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है।
लेकिन ज्योतिष की माने तो रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल में कभी भी राखी नहीं बांधी जानी चाहिए। इसके लिए शुभ मुहूर्त होता है। इस बार 2023 में श्रावण मास में पड़ रहे राखी के दिन भद्रा नक्षत्र भी पड़ रहा है। यह काल शुभ नहीं माना जाता, इसलिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जान लीजिये।

रक्षाबंधन 2023 का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन श्रावण मास के पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। याद रखें, भाई को राखी बांधने के बाद हनुमान जी को भी राखी अर्पित कर दी जाए तो भाई के लिए बहुत शुभ होता है क्योंकि हनुमान जी संकटमोचक हैं और भाई की रक्षा करते हैं।
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय - 09:01 पी एम
रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ - 05:30 पी एम से 06:31 पी एम
रक्षा बन्धन भद्रा मुख - 06:31 पी एम से 08:11 पी एम
भद्रा के समाप्त होने पर ही प्रदोष के पश्चात मुहूर्त उपलब्ध है।
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - अगस्त 30, 2023 को 10:58 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - अगस्त 31, 2023 को 07:05 ए एम बजे
30 अगस्त को राखी का मुहूर्त
30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। हालांकि 30 अगस्त को दिन में राखी बांधने का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इस दिन आप रात 8 बजकर 4 मिनट से 11 बजकर 36 मिनट तक अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं।
क्यों है भद्रा काल अशुभ?
भद्रा काल से जुड़ी एक पौराणिक कथा है। मान्यता के अनुसार, भद्रा काल में ही शूर्पनखा ने अपने भाई रावण को राखी बांधी थी। इसके बाद रावण का सर्वनाश हो गया था। ऐसी मान्यता है की भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ होता है और इसलिए बहन को भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
