Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
रक्षाबंधन पर क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त? इन राशियों के लिए बन रहा 'सौभाग्य' योग
Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat: 9 अगस्त दिन शनिवार को रक्षाबंधन है। ये सिर्फ धागों का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों की डोर को और मजबूत बनाने का एक पवित्र पर्व है। भाई-बहन के प्यार, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक यह दिन सालों से हमारी परंपराओं का हिस्सा रहा है। लेकिन साल 2025 में रक्षाबंधन कुछ खास बन गया है। इस बार सिर्फ बहनें ही अपने भाई की लंबी उम्र की कामना नहीं करेंगी, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों का संयोग भी ऐसा बन रहा है कि 9 अगस्त का दिन सौभाग्य योग के साथ अत्यंत शुभ और फलदायक साबित होगा।
प्रसिद्ध ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला के अनुसार, इस दिन ग्रहों की स्थिति इतनी अनुकूल रहेगी कि यह दिन सिर्फ रिश्तों के लिए नहीं, बल्कि धन, सुख, शांति और उन्नति के लिए भी वरदान बन सकता है। आइए जानते हैं इस शुभ अवसर पर शुभ मुहूर्त, कौन-कौन सी राशियों को मिलेगा खास लाभ और रक्षाबंधन का पर्व कैसे बना रहा है अद्भुत संयोग का प्रतीक। साथ ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त किया है।

क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?
रक्षाबंधन पर बीते कई सालों से भद्रा का साया देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस साल भी लोगों के मन में सवाल है कि इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त किया है। बता दें कि इस साल अच्छी बात ये है कि राखी वाले दिन भद्रा का साया नहीं है। राखी से एक दिन पहले यानी 8 अगस्त को रात को ही भद्रा का साया खत्म हो जाएगा। ऐसे में 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।
रक्षाबंधन पर राशियों के लिए बन रहा है सौभाग्य योग
इस दिन ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी जिससे यह दिन शुभ और लाभकारी रहेगा।प्रसिद्ध ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला अपने विशाल ज्योतिषीय ज्ञान के साथ सभी भाइयों और बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और बताते हैं कि राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
गणेशजी कहते हैं, भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि
गणेशजी कहते हैं, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन लाभ के भी योग बनेंगे।
मिथुन
गणेशजी कहते हैं, रिश्तों में मधुरता आएगी और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।
कर्क
गणेशजी कहते हैं, परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। धन-संपत्ति से जुड़े निर्णय लाभदायक रहेंगे।
सिंह
गणेशजी कहते हैं, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लंबित कार्यों के पूर्ण होने की संभावना है।
कन्या
गणेशजी कहते हैं, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए रिश्ते बन सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक होंगे।
तुला
गणेशजी कहते हैं, व्यापार में प्रगति होगी और परिवार में खुशियाँ आएंगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक
गणेश कहते हैं, भाई-बहनों के साथ पुराने मतभेद समाप्त होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
धनु
गणेश कहते हैं, लाभदायक यात्रा के योग हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
मकर
गणेश कहते हैं, साझेदारी में लाभ होगा और संबंध मजबूत होंगे। वित्तीय निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।
कुंभ
गणेश कहते हैं, रक्षाबंधन पर पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं।
मीन
गणेश कहते हैं, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में भाग लेने से प्रसिद्धि मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications